Skip to main content

विश्व पृथ्वी दिवस पर बनाई 900 वर्ग फुट की पेटिंग, कोरोना से दुनिया को बचाने का दिया संदेश

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 22 अप्रेल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जूनागढ के आगे विशाल पेंटिंग के माध्यम से कोरोना के विरुद्ध जन जागरूकता का सन्देश दिया ।
 स्काउट के सीओ जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 900 वर्ग फुट की पेटिंग में पृथ्वी का चित्र बनाकर कोरोना महामारी से बचाने में सहयोग का संदेश दिया गया। जन अनुशासन पखवाडा के तहत जनजागरूकता के संदेश 'नो मास्क नो मूवमेंट' को मुख्य तौर पर दर्शाया गया। साथ ही 'दो फीट की दूरी मास्क है जरूरी' का संदेश भी लिखा गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान कोरोना महामारी में आॅक्सीजन की महत्ता को लोग समझ रहे है, इसलिये अधिकाधिक पौधारोपण का सन्देश भी पेंटिंग के माध्यम से दिया गया। चित्रकार एवं स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित के  निर्देशन में रविप्रकाश, कृष्ण कुमार गोदारा, कंवरराम, हर्षित स्वामी, रुद्र स्वामी, कपिल सुथार सहित 45 रोवर रेंजर ने मिलकर छह घन्टे में यह पेंटिंग बनाई।
   इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी ने कहा कि धरती हमारी जननी है, विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी का इसके संरक्षण हेतु संकल्पित होना चाहिए। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए। 
     मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने कहा कि ग्लोबल वार्मिग को कम करने के उपाय हमें निरन्तर करने चाहिए। नियमित पौधारोपण करें और इनकी देखभाल करें।
     इस अवसर पर सीओ गाइड ज्योतिरानी महात्मा, स्थानीय संघ सचिव घनश्याम स्वामी, लीडर ट्रेनर धनवन्ती विश्नोई, स्काउटर डां विनोद चैधरी, गाइडर सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


पृथ्वी दिवस पर जिला कलक्टर ने किया परिण्डा अभियान का शुभारम्भ

जिले भर में स्काउट गाइड लगाएंगे पांच हजार परिण्डे

कोरोना जागरूकता सन्देश लिखा परिंडा लगा जिला कलक्टर ने की शुरुआत

 विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा जिले भर में परिण्डा अभियान का शुभारम्भ किया गया। पहला परिंडा लगाकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि गर्मियों में मूक प्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था करना पुनीत कार्य है। परिण्डों पर लिखे कोरोना जागरूकता संदेश भी लोगों को प्रेरित करेगें। 
     
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि जिले भर में विभिन्न इको क्लबों के माध्यम से पांच हजार परिण्डे लगाये जाएंगे। 
     
स्थानीय संघ सचिव घनश्याम स्वामी के निर्देशन में शिक्षा निदेशालय सहित विभिन्न स्थानों पर रोवर रेंजर ने पक्षियों के लिये परिण्डे बांधे। लीडर ट्रेनर एवं रेंजर लीडर धनवन्ती विश्नोई ने महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय में भी रेंजर के साथ परिण्डे लगाये। साथ ही राजकीय डूंगर महाविद्यालय, राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय, श्री जैन स्नात्तकोतर महाविद्यालय गंगाशहर, राजकीय सादूल एवं फोर्ट स्कूल, मरूधर आॅपन रेंजर टीम, धीमन आॅपन रोवर क्रू आदि के रोवर रेंजर ने विभिन्न क्षेत्रों में परिण्डे लगाये। 
    
सी ओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रोवर्स ने विसर्जित किए पालसियों को एकत्रित कर रंग-रोगन किया और इन पर कोरोना से संबधित संदेशों का अंकन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।