Skip to main content

नगर निगम में हुआ निशुल्क काढ़ा वितरण, सभी 80 वार्डों में भी होगा निःशुल्क काढ़ा वितरण

बीकानेर बुलेटिन






नगर निगम महापौर की पहल पर आयुर्वेद विभाग एवं नगर निगम बीकानेर द्वारा कोरोना रोकथाम एवं स्वास्थ्य संवर्धन हेतु पार्षदों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क काढ़ा(क्वाथ) वितरण किया गया। नगर निगम परिसर में आयोजित यह कैंप 3 दिन तक रहेगा जिसमे निगम के सभी पार्षदों, कार्मिकों तथा सफाईकर्मियों को यह काढ़ा पिलाया जाएगा । कैंप का शुभारंभ महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने स्वयं काढ़ा पीकर किया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा  ने बताया की यह काढ़ा स्वाद में भी अच्छा है तथा बच्चे भी इसे पी सकते हैं। काढ़ा पीने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो की कोरोना से बचाव में कारगर साबित होती है।

महापौर सुशीला कंवर ने आयुर्वेद विभाग का धन्यवाद देते हुए कहा की मैं आभारी हूं की मेरे निवेदन पर आयुर्वेद विभाग द्वारा निगम कार्मिकों  के लिए यह कैंप रखा गया। कोरोना की दूसरी लहर बहुत ही ज्यादा खतरनाक है । यह आवश्यक हैं की हम इस महामारी से जितना हो सके बचे। मास्क का उपयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं तथा अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। निगम कार्मिक प्रथम पंक्ति में रोज शहर की स्वच्छता के लिए मुस्तैद हैं, ऐसे में जरूरी है की कार्मिक भी इस महामारी से बचे रहें । इसी उद्देश्य से यह निःशुल्क काढ़ा वितरण कैंप रखा गया है। जल्द ही आयुर्वेद विभाग के साथ समन्वय कर सभी 80 वार्डों में निःशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा।

वितरण कैंप में  आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ रमेश कुमार सोनी, डॉ जितेंद्र सिंह भाटी, डॉ हरनीत सिंह, डॉ सुनील दाधीच, नगर निगम के आला अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।