Skip to main content

बीकानेर:हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए पीबीएम खरीदेगा सौ आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर,डीएमएफटी फंड से मेहता ने स्वीकृत किए 70 लाख

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर , 22 अप्रैल। कोविड-19 से ग्रसित आक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से जिला कलेक्टर नमित मेहता ने 70 लाख रुपए लागत से 10 एलपीएम क्षमता के 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
   डीएमएफटी  के अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि सामग्री को खरीदने के लिए अधीक्षक पीबीएम अस्पताल संबद्ध चिकित्सालय वर्ग को यह स्वीकृति जारी की गई है। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी बीकानेर इस खरीद की कार्यकारी एजेंसी रहेगी। मेहता ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर जल्द से जल्द क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। 

हवा से प्रति मिनट बनेगी दस लीटर आक्सीजन

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक छोटी मशीन होती है जिसके माध्यम से कम गंभीर कोविड मरीजों के लिए आवश्यक आक्सीजन  वातावरण से ही बनाई जा सकती है। इस मशीन से 10 लीटर  प्रति मिनट की क्षमता से वातावरण से सीधे आक्सीजन बिना किसी बाधा के  आपूर्ति की जा सकेगी। इससे वर्तमान सिस्टम पर बोझ हल्का होगा। खरीद जल्द से जल्द की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।