Skip to main content

समस्याएं अपरंपार, आयुक्त-महापौर में आर-पार, आयुक्त-महापौर विवाद पार्ट-2 शुरू, भेजी महापौर के कथित दुर्व्यवहार-दुराचरण की जांच सहित रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन




नगर निगम में आयुक्त-महापौर विवाद गंभीरतम स्थिति में पहुंच चुका है। हाईकोर्ट से निलंबन पर स्थगनादेश मिलने के बाद पुन: निगम लौटे आयुक्त गोपालराम बिरदा ने महापौर सुशीला कंवर के कथित दुर्व्यवहार-दुराचरण की जांच सहित रिपोर्ट निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव (स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर) को भेज दी है। इस रिपोर्ट में महापौर पर लगे आरोपों का विवरण और निष्कर्ष जांच के साथ भेजे गए हैं।


इस रिपोर्ट से महापौर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट में ही आयुक्त ने महापौर पर विभिन्न मामलों में लगी धाराओं व दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए महापौर की ओर से जांच को प्रभावित किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच के क्रम में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को निलम्बित करने का प्रस्ताव भेजा है।

निलम्बित किया जाना प्रस्तावित : आयुक्त

आयुक्त के पत्र अनुसार, प्राप्त शिकायतों के आधार पर महापौर सुशीला कंवर की ओर से सरकारी पत्रावलियों की चोरी, खुर्द-बुर्द करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, लोकसेवक के राजकार्य में बाधा पहुंचाने, पार्षदों की भीड़ एकत्रित कर लोक सेवक हंसा मीणा पर अनावश्यक दबाव बनाने, डराने-धमकाने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध करने के संबंध में की गई प्रशासनिक जांच में दोष साबित होते हैं। जो दुराचरण की श्रेणी में आते हैं। आयुक्त के पत्र अनुसार महापौर को दुराचरण का दोषी मानते हुए विभागीय कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है। पद पर रहते हुए महापौर की ओर से पुलिस जांच को प्रभावित किया जाने की संभावना है। निष्पक्ष जांच के क्रम में महापौर सुशीला कंवर को तुरन्त निलम्बित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी

आयुक्त ने डीएलबी निदेशक को भेजी रिपोर्ट में बताया कि निगम के कर्मचारियों की ओर से भी महापौर पर दुराचरण किए जाने के आरोप लगाए गए है। पूर्व में राजस्व अधिकारी जगमोहन हर्ष के साथ भी महापौर के कहने पर महापौर के पति विक्रम सिंह की ओर से मारपीट की गई थी। जिसकी जांच राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है। महापौर के पति एवं ससुर पर निगम के दैनिक कार्यों में हस्तक्षेप एवं दुराचरण करने के भी आरोप लगाए गए है।

आरोप-एक

निगम सचिव हंसा मीणा ने आरोप लगाया कि 17 दिसंबर को अवकाश के दिन महापौर ने अपने पीए, पति और अन्य ने मिलकर उनके कक्ष को खोलकर कमरे में रखी टेबल की दराज के ताले तोड़कर सरकारी पत्रावलियां एवं उनका व्यक्तिगत सामान चोरी किया। साथ ही सरकारी सामान की तोड़ फोड़ की।

जांच का निष्कर्ष

आयुक्त ने डीएलबी को भेजे पत्र में बताया कि इस संबंध में जब जांच की गई, तो उपलब्ध ऑडियो, वीडियो को देखने एवं कक्ष के मौका निरीक्षण पर व स्टाफ से पूछताछ करने पर शिकायत को सही पाया गया। महापौर की ओर से बिना नियमित प्रक्रिया अपनाए एवं बिना सक्षम स्तर आयुक्त से स्वीकृति प्राप्त करे अवकाश के दिन इस प्रकार का दुराचरण किया गया। सरकारी पत्रावलियों को सचिव कक्ष से खुर्द-बुर्द करना पाया गया। टेबल की दराज के ताले टूटे हुए पाए गए।

महापौर और आयुक्त दोनों ही अपने व्यवहार और कृत्तव्यों में नाकामयाब रहे हैं। निगम में भी कार्मिकों के 2 गुट बन गए हैं। जो भी खींचतान हो रही है, उसका नुक़सान सीधे तौर पर जनता को उठाने पड़ रहे हैं। अहम सवाल यह है कि उनके दंभ और स्वार्थ का खामियाजा शहर की जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है? दूसरा सवाल यह कि सरकार इस ड्रामा की मूक दर्शक क्यों बनी हुई है? बीकानेर नगर निगम की व्यवस्था पूरी तरह आउट ऑफ ट्रेक जा चुकी है। इस पर अंकुश लगाने की जरुरत है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।