Skip to main content

सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बैनर लगाए तो कोचिंग संस्थानों के खिलाफ होगी कार्यवाही-संभागीय आयुक्त

बीकानेर बुलेटिन




संभागीय आयुक्त ने कोचिंग संस्थानों की ली बैठक

बीकानेर, 18 जनवरी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों के संचालक यह सुनिश्चित करें कि किसी भी सार्वजनिक सम्पत्ति पर विज्ञापन बोर्ड, दीवार पेन्टिंग अथवा अन्य किसी प्रकार से विज्ञापन प्रदर्शित नहीं किया जाए।

संभागीय आयुक्त ने शहर के कोचिंग संचालकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कोचिंग संस्थान द्वारा पूर्व में किसी सार्वजनिक सम्पत्ति पर विज्ञापन लगाए गए हैं, तो उन्हें अविलम्ब हटवाएं। ऐसा नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों के पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोचिंग संचालक यह सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी विद्यार्थी बिना लाईसेन्स के वाहन लेकर कोचिंग संस्थान नहीं आए। कोंचिग संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा इन नियमों के बोर्ड, बैनर बनवाकर कोचिंग संस्थान में लगवाए जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि बिना हेलमेट पहने वाहन लाने वाले विद्यार्थियों को उस दिन संस्थान में प्रवेश न दिया जाए तथा इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक प्रचार प्रसार करें,  जिससे अभिभावकों को इसकी जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाईसेन्स बनवाने के लिए तिथि निर्धारित कर शिविरों का आयोजन करवाया जाए।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी विद्यार्थी पर अध्ययन के संबंध में अनुचित मानसिक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव से मुक्त रखने के लिए विद्यार्थियों को सकारात्मक रूप से अभिप्रेरित किया जाए तथा किसी विद्यार्थी में अवसाद की स्थितियां उत्पन्न होने पर इससे निजात की मनोवैज्ञानिक विधियों का उपयोग लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए एक दल का गठन कर उन्हें विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए तथा मादक पदार्थों के विक्रय एवं उपयोग से संबंधित कानूनों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। कोचिंग संस्थानों के समीप नशीले पदार्थों के विक्रय की सूचना अविलम्ब पुलिस विभाग को दी जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।