Skip to main content

झांसे में आकर महिला चली गई होटल, युवक ने किया रेप

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना करीब दो महीने पुरानी है। पीडि़त युवती दिल्ली की है। उसने अब वहीं के एक थाने में एफआइआर दर्ज करवाई। एफआइआर दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस ने बीकानेर पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया और सारे दस्तावेज भी सौंप दिए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


यह है मामला

जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता ने दिल्ली के रामबाग थाने में बीकानेर के एक युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना बीकानेर में होने के कारण रामबाग थाना पुलिस ने जीरो नंबरी एफआइआर दर्ज कर बीकानेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिजवाई। यहां से यह एफआइआर कोटगेट थाने पहुंची है, जिसकी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। कोटगेट सीआइ गोविंद सिंह चारण के मुताबिक, पीडि़ता ने बताया कि अक्टूबर माह में वह अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शिरकत करने बीकानेर आई हुई थी। तब उसकी जान-पहचान ललवाणी व्यासों का चौक निवासी नारायणदास बोहरा से हुई।

आरोपी के झांसे में आकर चली गई होटल

पीडि़ता ने बताया कि शुरुआती जान-पहचान के बाद आरोपी उसे बीकानेर की सैर कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसे कई जगहों पर घुमाया। इसके बाद वह उसे लेकर कोटगेट थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोशी-सी छाने लगी। उसने आशंका जताई कि शायद उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।