Skip to main content

अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव 13 जनवरी से, बीकानेर कार्निवल होगा मुख्य आकर्षण

बीकानेर बुलेटिन





जिला कलेक्टर ने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर, 13 दिसम्बर। अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक होगा। इसकी पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में मंगलवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि ऊँट उत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकों की अधिक से अधिक भागीदारी रहे, इसके लिए महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से हो। इससे जुड़ी तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएं। उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय ऊंट उत्सव का मुख्य आकर्षण बीकानेर कॉर्निवल होगा। इसमें बीकानेर की वास्तुकला, वाद्य यंत्र और वेश-भूषा आधारित झांकी होगी। वहीं विंटेज कार, बीएसएफ के ऊँटों का दस्ता, इन्फील्ड सवार बाईकर्स, स्कूली और कॉलेज विद्यार्थी, बहुरूपिए, बीकानेर की उस्ता, मिनिएचर तथा मथेरण कला की झांकियां, सेना और बीएसएफ के बैण्ड तथा सजे-धजे ऊँटों पर बैठे देशी-विदेशी पर्यटक आकर्षण के मुख्य केन्द्र होंगे। उन्होंने कॉर्निवल की प्रत्येक टोली का निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कैमल फेस्टिवल के दौरान लिली पॉन्ड में बोट रेस और जीमण, शहरी परकोटे के दम्माणी चौक, डागा चौक और कोचरों के चौक में रम्मत, गणगौर नृत्य, घूमर तथा पारम्परिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

जिला कलक्टर ने मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण, ऊँट सजावट, फर कटिंग तथा ऊँट दौड़ प्रतियोगिताओं की तैयारियों को जाना। उन्होेंने बताया कि ऊँट उत्सव के दौरान डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में लोक कार्यक्रमों पर आधारित संध्या, डेजर्ट एरिया में कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिताएं, महिलाओं की मटका दौड़ आदि का आयोजन होगा। वहीं सेण्ड आर्ट प्रदर्शनी, हैण्डी क्राफ्ट और फूड बाजार मेले के आकर्षक के केन्द्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन शहरी परकोटे में पैदल वॉक और तांगा राइड, हवेली संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने समस्त कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने तथा इससे जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय रखने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक कृष्ण कुमार, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र प्रताप, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश रॉय और पवन शर्मा, पर्यटन विकास समिति के सदस्य गोपाल बिस्सा, पर्यटन व्यवसायी विनोद भोजक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।