Skip to main content

उमेश मिश्रा बने राजस्थान के नए DGP

बीकानेर बुलेटिन



राजस्थान के अगले डीजीपी के नाम पर गहलोत सरकार ने मुहर लगा दी है। सरकार पर संकट के दौरान डीजी इंटेलिजेंस रहे उमेश मिश्रा प्रदेश के 35वें डीजीपी होंगे। इस सिलसिले में राज्य सरकार ने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे आदेश भी जारी कर दिए। मौजूदा डीजीपी एमएल लाठर 3 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद उमेश मिश्रा अपना कार्यभर संभालेंगे।

1989 बैच के IPS अधिकारी उमेश मिश्रा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका हैं। मिश्रा ने राजस्थान पुलिस में सबसे पहले 1992 से 94 में एएसपी रामगंज के पद पर कार्य किया। इसके बाद वह चूरू, भरतपुर, पाली, कोटा सिटी में जिला पुलिस अधीक्षक(SP) के पद भी रहे। 1999 से 2005 तक दिल्ली में केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी में असिस्टेंट डायरेक्टर का चार्ज संभाला।

उन्होंने 2005 से 2007 तक डीआईजी एसीबी के पद पर काम किया। 2007 में आईजी एटीएस की जिम्मेदारी निभाई। इसी तरह मिश्रा 2009 में आईजी विजिलेंस के पद पर भी रहे। दोबारा आईजी बनने के बाद मिश्रा ने एसीबी जॉइन की।

साल 2011 और 12 में आईजी जोधपुर के पद पर भी काम कर चुके हैं। साल 2014 में एडीजी एटीएस के पद पर काम किया। वर्ष 2014-15 में मिश्रा को एडीजी एसडीआरएफ के पद पर भी लगाया गया। साल 2015-16 में मिश्रा को एडीजी सिविल राइट्स में लगाया गया। वर्ष 2016 से 19 तक मिश्रा एटीएस-एसओजी में एडीजी के पद पर रहे। 2019 से मिश्रा अब तक निरंतर एडीजी-डीजी इंटेलिजेंस के पद पर काम कर रहे हैं।

गहलोत सरकार बनने के बाद से ही इंटेलिजेंस की कमान

यूपी के कुशीनगर निवासी मिश्रा गहलोत सरकार बनने के बाद से इंटेलिजेंस की कमान संभाल रहे हैं। पहले एडीजी थे, फिर डीजी बने। 2020 के सियासी संकट के दौरान पूरा खुफिया तंत्र उन्होंने संभाला था। कई गोपनीय सूचनाएं पहुंचाईं। बताया जा रहा है कि इसके सहारे ही कांग्रेस संकट से उबर पाई। मिश्रा चूरू, भरतपुर, पाली व कोटा सिटी के एसपी, भरतपुर व जोधपुर में आईजी रहे। एसीबी, एटीएस-एसओजी, में सेवाएं दे चुके हैं। साल 1999 से 2005 तक डेप्यूटेशन पर भी थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।