Skip to main content

फाइनेंस कर्मचारी से लूट मामले में तीन युवक पुलिस गिरफ्त में, कार भी जब्त

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के खाजूवाला में गुरुवार रात फाइनेंस कर्मचारी को लूट लिया गया। उसके पास करीब सवा दो लाख रुपए थे जो लूट लिए गए। इसके बाद से शुक्रवार सुबह तक पुलिस जगह-जगह छापेमारी करती रही, तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। ये तीनों लूट के बाद आसपास के खेतों में छिप गए थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। लूट में काम ली गई एक कार भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी दीपाराम करीब सवा दो लाख रुपए लेकर लौट रहा था। लूट करने वाले बदमाशों को पहले से उसके बारे में जानकारी थी। बाइक पर आ रहे दीपाराम के आगे कार लगाकर कुछ युवकों ने रोक लिया। उसके कलेक्शन से भरे बैग को छीनकर भाग गए। बदमाशों ने पीड़ित की जेब मे रखे उसके खुद के 6 हजार रुपए भी लूट लिए। घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तब तक क्षेत्र में अंधेरा हो चुका था। इसके बाद भी सीओ विनोद कुमार व सीआई अरविंद सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। तुंरत क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। रावला क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों के भागने की आशंका थी। ऐसे में इस मार्ग पर ज्यादा पुलिस तैनात की गई। इसके अलावा खाजूवाला, पूगल व दंतौर पुलिस भी बदमाशों के पीछे तलाश में जुटी। अब पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इनके पास से एक कार भी जब्त की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी पूरे मामले से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि लूट में कार के साथ बाइक का भी उपयोग किया गया था।

खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि 8 केवाईडी में डिजायर कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। दीपाराम मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। फिर कार में बैठे बदमाशों ने उसका बैग छीना और भाग गए। सीआई शेखावत ने बताया कि कलेक्शन एजेंट के अनुसार कार में चार बदमाश थे। इस मामले पर त्वरित कार्रवाई में सीओ के गनमैन पवन सिंह राठौड़ और ड्राइवर रेशम सिंह की विशेष भूमिका रही।

कुछ हिरासत में

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है। ये लूट में शामिल है अथवा नहीं? इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है। लूट पीड़ित ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...