Skip to main content

बाइक चोरों पर पुलिस पर शिकंजा, 3 बाइक चोर पकड़े, 18 बाइक्स बरामद, 5 छीने हुए मोबाइल किए बरामद

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चुराने के तीन आरोपियों को नयाशहर पुलिस ने दबोचा है। जिनसे 18 बाइक बरामद की है। नशे की लत के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अक्षय जोशी,सारण पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले दिनेश कुमार व नायकों के मोहल्ला निवासी पवन को पकड़ा है। गहन अनुसंधान व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। मुल्जिमानों द्वारा 14 अक्टूबर की रात्रि के समय राम मंदिर पार्क के पास स्थित सरस डेयरी बुथ से चोरी करना स्वीकार किया, जिसमें मुल्जिमानों को गिरफतार किया गया। मुल्जिमानों द्वारा बीकानेर शहर में अलग-अलग जगह पर मोटर साईकिल चोरी व राह चलते लोगों से मोबाईल व पैसे छीनने व अन्य चोरी की बड़ी वारदातें करना स्वीकार किया है ।


इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम
मुल्जिम अक्षय जोशी, दिनेश कुमार, पवन नशे के आदी हैं व नशे के लिये रूपये नहीं होने पर मोटरसाइकिल चोरी व अन्य चोरी की वारदातों को लगातार अंजान देते थे, विशेष रूप से भीडमाड़ वाले इलाके जैसे अस्पताल के पास बड़े शोरूम, गाडी स्टेण्ड के पास खड़े रहते मोटरसाइकिल की रैकी करते व चिन्हित कर लेते। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिये अपना मुंह कपड़े से ढक कर रखते व अपनी पहचान छुपाकर वारदात को अंजाम देते, ये अपने पास मास्टर चाबी रखते, जैसे ही मोटरसाइकिल में मास्टर चाबी लगती, मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो जाते कुछ समय तक अपने पास मुख्य स्थान पर मोटरसाइकिल छुपाकर रखते फिर ग्राहक की तलाश कर मोटरसाइकिल बेच देते, इसी तरह राह चलते लोगों से मोबाइल व पैसे छीनने की घटना को अंजाम देते। मुल्जिमान से गहन पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में मोटरसाइकिल कम दाम में बेचना स्वीकार किया है, जिनका पता लगाया जाकर कार्यवाही की जा रही हैं।

कार्यवाही में यह टीम शामिल
कार्यवाही में पुलिस निरीक्षक मनोज शर्मा,महेन्द्र दत्त शर्मा,वेदपाल,सउनि रामकरण सिंह,सुरेश यादव,हैड कानि अब्दुल सत्तार,कानदान,महावीर,दीपक यादव,दलीप सिंह,साहब राम डूडी,कानि लखविन्द्र सिंह,देवेन्द्र,रघुवीर,सूर्य प्रकाश पूनमचंद की भूमिका अहम रही।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...