Skip to main content

जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, लम्पी स्किन डिजीज के मद्देनजर पूर्ण सावधानी का आह्वान

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 10 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को चानी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने पशुओं में फैल रहे लम्पी स्किन डिजीज के मद्देनजर पूर्ण सावधानी रखने की अपील की।
जिला कलक्टर ने कहा कि रोगग्रस्त पशुओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आइसोलेट करते हुए चिकित्सकीय देखरेख में आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। गांव-गांव में जागरुकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अतिरिक्त मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक गोशाला का सर्वे करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पशुपालक पूर्ण सावधानी रखें तथा संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए रोगग्रस्त गोवंश को आइसोलेट करें।
ग्रामीणों ने रखी विभिन्न समस्याएं
इस दौरान ग्रामीणों ने नया आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, लंबित घरेलू विद्युत कनेक्शन करवाने, बिजली के तार कसवाने, अतिक्रमण हटवाने जैसी समस्याएं रखी। ग्रामीणों की खेल मैदान की मांग पर जिला कलक्टर ने मनरेगा के अधिशाषी अभियंता को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला, उपखण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था की है। जरुरतमंद व्यक्ति इसका लाभ लें। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
बेटियों के पोषण पर दें विशेष ध्यान
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जिले में चल रहे शक्ति और पुकार अभियान की जानकारी दी तथा कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण मिले तथा बेटियां सुपोषित हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत परिवारों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही पालनहार योजना के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को सशक्त बनाने के लिए सजग आंगनबाड़ी अभियान चलाया जा रहा है।
गौशालाओं का किया निरीक्षण
इससे पहले जिला कलक्टर ने बीकानेर की गंगा जुबली गौशाला तथा गजनेर की श्री श्याम सुंदर गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों गोशालाओं में लम्पी स्किन डिजीज से रोगग्रस्त पशुओं की स्थिति देखी तथा चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गोवंश के चारे, दवाइयां, आइसोलेशन की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। संचालकों से बातचीत के दौरान उन्होंने गोशालाओं के आइसोलेशन एरिया में अतिरिक्त रोगग्रस्त पशुओं के लिए व्यवस्था करने का आह्वान किया।
इस दौरान कोलायत के उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक विरेन्द्र नेत्रा, मनरेगा के अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।