Skip to main content

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए लगेंगे विशेष शिविर,ब्लाॅक स्तर पर विकसित होंगे पीकू और नीकू बैड

बीकानेर बुलेटिन




जिला कलक्टर ने ली बैठक

बीकानेर, 3 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कोविड से संबंधित सर्वे, सैम्पलिंग, टीकाकरण, दवाइयों की उपलब्धता और कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों के इलाज के लिए ब्लाॅक स्तर पर की जा रही तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए शहर के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इसके लिए अधिक से अधिक टीमें बनाई जाएं। किसी भी कीमत पर वैक्सीन का अपव्यय नहीं हो, अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस पूरे अभियान में पार्षदों, सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। इस आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहे, इसके लिए जागरुकता के प्रयास किए जाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि माॅडिफाइड लाॅकडाउन के दौरान आमजन की आवाजाही बढ़ी है। इसके मद्देनजर कोविड सैम्पलिंग भी बढ़ाई जाए। आवश्यक के अनुसार अधिक से अधिक रैंडम सैंपल लिए जाएं। सरकारी कार्यालयों और बाजारों में भी इसके लिए विशेष कैम्पेन चलाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 1 जून से डोर-टू-डोर सर्वे का नया फेज प्रारम्भ कर दिया गया है। इसे 10 जून तक पूर्ण किया जाए। इस दौरान प्रत्येक घर तक पहुंचकर आईएलआई प्रकृति के रोगियों का चिन्हीकरण किया जाए तथा आवश्यक दवाइयां तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं।

मेहता ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पीबीएम के अलावा ब्लाॅक स्तर के अस्पतालों को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लाॅक क्षेत्र में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) तथा नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (नीकू) के पांच-पांच बैड विकसित किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक संसाधनों की सूची शुक्रवार तक उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न ब्लाॅक क्षेत्रों में एनएचएम एवं अन्य मदों से बनने वाले आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट्स के निर्माण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा की।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. चाहर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीएल मीणा, आरसीएचओ डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. आरसी गुप्ता, डाॅ. नवल गुप्ता, नीलम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...