Skip to main content

धूमधाम से मनाया जा रहा नगर स्थापना दिवस, डॉ. कल्ला ने जारी किया वीडियो संदेश

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर स्थापना दिवस पर जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने जारी किया वीडियो संदेश

डॉ. कल्ला ने कहा- आप सब नै घणै मान रै साथै मोकळी-मोकळी बधायी अर शुभकामनावां।

जिले के निवासियों, राज्य और देश-विदेश में बसे बीकाणे के लोगों को दी बधाई

बीकाणे के लोग खुशमिजाजी से जीवन जीने की कला के सच्चे पैरोकार

बीकानेरी भाईयों और बहिनों की कर्मठता पर मुझे बड़ा नाज है

सब मिलकर अपने प्रयासों से बीकाणे की शान में चांद लगाने के मिशन को जारी रखे


जयपुर/बीकानेर, 13 मई। शहरवासी सुबह से ही पतंग उड़ाने का लुत्फ ले रहे है। आज बीकानेर स्थापना दिवस पर बीकानेर में जमकर पतंगबाजी होती है। लोग पतंगबाजी के साथ कोरोना का भी ध्यान रख कर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ स्थापना दिवस मना रहे हैं तो वही पारम्परिक ड्रेस पहनकर भी इसका आनंद लिया जा रहा है। Bikanerbulletin परिवार की ओर से शहरवासियो को बीकानेर स्थापना दिवस की बधाई।


जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने गुरुवार को बीकानेर के स्थापना दिवस आखाबीज और आखातीज पर वीडियो संदेश जारी कर बीकानेर जिले के निवासियों, राज्य और  देश-विदेश  में बसे बीकाणे के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे बीकाणे की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की पूरी दुनियां में अलग मिसाल है। बीकाणे के लोगों की रगों में आतिथ्य सत्कार एवं पराई पीड़ा को अपनी मानकर मदद के हाथ बढ़ाने की भावना बसी हुई है। वे खुशमिजाजी से जीवन जीने की कला के सच्चे पैरोकार है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोग बिना रूके और बिना थके आपसी मेलजोल और सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना से जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से प्रयास करते हैं। यहीं हम लोगों की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा में हर जाति, मजहब और पंथ के लोगों ने आपसी मेलजोल से सुख-दुःख में एक दूसरे का साथ निभाया हैं। उल्लास और गौरव के क्षण हो या फिर संकट की घड़ियां हमारा बीकाणा अपने संस्कारों और सांझी परम्पराओं के दम पर वक्त के भाल पर अपनी अमिट छाप छोड़ता चला है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के वाशिंदों ने समय के हर कालखंड में धैर्य, संयम और विवेक के साथ स्थितियों के अनुसार खुद को ढालकर विकास के पथ पर जिले को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे भी चार दशक से अधिक समय से बीकानेर की विकास यात्रा में आप सबके साथ सहभागी होने का मौका मिला है। बीकानेर और यहां की अवाम की खुशहाली और तरक्की की भावना से सदैव सकारात्मक नजरिए से कार्य करने के प्रयासों में आप सबने सदैव बढ़-चढ़कर साथ निभाया है।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में निवासरत तथा राज्य, देश और विदेश में अपने कर्मक्षेत्र में डटे बीकानेरी भाईयों और बहिनों की कर्मठता पर मुझे बड़ा नाज होता है। उन्होंने कामना कि आने वाले दिनों में सब मिलकर अपने प्रयासों से बीकानेर की शान में चांद लगाने के मिशन को निरंतर गति देते रहेंगे।

डॉ. कल्ला ने जिले के नागरिकों को 'घणै मान रै साथै मोकळी-मोकळी बधायी अर शुभकामनावां' देते हुए कहा कि वे कोरोना काल में अपना पूरा ध्यान रखें, घर पर ही रहे तथा बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने पर हर समय मास्क लगाएं रखें। एक—दूसरे से मास्क लगाकर ही वार्तालाप करे, बिना मास्क वालों से बातचीत नहीं करे। दूध एवं सब्जी जैसी चीजे लेने जाए तो कोविड एडवाइजरी का अक्षरश: पालन करे। खुद भी बचे तथा दूसरों को भी बचाएं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।