Skip to main content

कोविड वैक्सीन की अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा डोज लगाई गई,रविवार को नहीं लगेंगे टीके

बीकानेर बुलेटिन




उपखण्ड से लेकर ग्राम स्तर के अधिकारी कर रहे आईईसी 



बीकानेर, 20 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा अनुसार जिले में कोविड वैक्सीन की आदिनांक डेढ़ लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। ये आंकड़ा बीकानेर में टीकाकरण के तेजी से बढ़े ग्राफ को स्पष्ट करता है। शनिवार को जिले में शहर से लेकर गांव तक 104 केंद्रों पर 10,460 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। जिला कलेक्टर नमित मेहता दिन भर एक-एक उपखण्ड से अपडेट लेते रहे। उपखण्ड से लेकर ग्राम स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन व कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए गली-बाजारों में पैदल मार्च करते नजर आए। सभी अधिकारीयों ने जमीनी स्तर पर आई.ई.सी. यानिकी प्रचार-प्रसार तंत्र को मजबूती प्रदान की है जिसके परिणाम स्वरुप जिले में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ गया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 104 केंद्रों पर 10,114 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 346 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष या अधिक आयु के 5,863 बुजुर्ग टीके लगवाने पहुंचे जबकि 45 से 59 वर्ष आयु के विभिन्न रोगों से ग्रसित 3,913 लाभार्थियों को भी पहली डोज दी गई। सामानांतर रूप से अभियान चलाते हुए 53 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज व 119 को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार शेष रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स में 285 को पहली व 227 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी गई। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 1,068 व कोवेक्सीन की 5 वाइल उपयोग में ली गई। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव या साइड इफेक्ट सामने नहीं आए। 101 सरकारी तथा 3 निजी अस्पतालों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सीएचसी नोखा के उप केंद्र रोड़ा, पीएचसी ऊपनी के उपकेन्द्र बापेऊ व सीएचसी कोलायत के उपकेन्द्र गुड़ा ने 150 के लक्ष्य के विरुद्ध क्रमशः 330, 300 व 281 का टीकाकरण करते हुए रैंकिंग में पहले 3 पायदान पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड टीकाकरण को विश्राम दिया गया है। अगले सत्र सोमवार से शुरू होंगे। 
       

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...