Skip to main content

एरिया मजिस्ट्रेट करेंगे क्षेत्रों की विजिट, कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाएंगे सुनिश्चित,जिला कलक्टर ने दिए निर्देश, अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 8 मार्च। कोरोना  एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए सभी एरिया मजिस्ट्रेट संबंधित थानाधिकारियों के साथ प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों का विजिट करेंगे।
  जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश बरकरार रहे, इसके लिए पूर्ण सतर्कता रखनी जरूरी है। इसके मद्देनजर प्रत्येक एरिया मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए। मास्क नहीं लगाने वालों को समझाइश की जाए तथा नहीं मानने की स्थिति में चालान काटे जाएं। आगामी त्यौहारों तक यह व्यवस्था बनाए रखी जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट, रेल तथा सड़क मार्ग से बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति स्क्रीनिंग से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी चैक पोस्ट को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बताया कि अब तक जिले में 53 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली तथा 9 हजार से अधिक को दूसरी डोज दे दी गई है। आगामी दिनों में इसमें और अधिक गति लाने के निर्देश दिए। पूगल में वैक्सीनेशन की गति सबसे धीमी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि सुधार नहीं होने की स्थिति में ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने वैक्सीन की उपलब्धता की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्रों से कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए हैं, उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा जाए तथा आवश्यकता होने पर बेरिकेट्स भी लगाए जाएं। उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधीक्षक को निर्देश दिए अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, उनके ड्यूटी चार्ट तथा स्वीकृत एवं रिक्त पदों की स्थिति सहित समूची सूचना उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए मेडिकल काॅलेज प्राचार्य और सीएमएचओ से समन्वय करने के निर्देश दिए।


 इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम (सिटी) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, निगम आयुक्त ए. एच. गौरी, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. एस. एस. राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन्हें नियुक्त किया एरिया मजिस्ट्रेट

आमजन के स्वास्थ्य एवं रोग संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर सात एरिया मजिस्ट्रेट की थाना क्षेत्रों के अनुसार नियुक्ति की गई है। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता द्वारा जारी आदेशानुसार प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया को कोटगेट, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा को कोतवाली, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा को नयाशहर, तहसीलदार सुमन शर्मा को गंगाशहर, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव कपूर शंकर मान को बीछवाल, सहायक कलक्टर बिंदु खत्री को जेएनवी तथा उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौकरिया को सदर थाना क्षेत्र में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी एरिया मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण के साथ आवंटित थाना क्षेत्र में स्थापित चैक पोस्ट पाइंट को चैक करने की कार्यवाही करेंगे। इन्हें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नगर को प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध करवानी होगी।

मंगलवार को आएंगे डाॅ. सुबोध अग्रवाल

बीकानेर, 8 मार्च। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डाॅ. सुबोध अग्रवाल 9 मार्च को प्रातः 10 बजे जयपुर से रवाना होकर बीकानेर पहुंचेंगे। यहां जिला कलक्टर नमित मेहता के साथ बैठक करेंगे तथा जामसर प्लांट एवं सोलर केप्टिव प्लांट का भ्रमण करेंगे। डाॅ. अग्रवाल 10 मार्च को जैसलमेर के लिए रवाना होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।