Skip to main content

Rajasthan Budget 2021: अशोक गहलोत ने पेश किया राजस्थान सरकार का बजट, क्या रही खास बातें

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान का 2021-22 का बजट विधान सभा में पेश किया. बजट में सीएम अशोक गहलोत ने युवाओं, मजदूरों, किसानों और कारोबारियों का विशेष ख़याल रखा है.

साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए. अशोक गहलोत ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट भाषण में कहा कि कोरोना में हमारा एक वर्ष सबके लिए कठिन रहा है,मुश्किल दौर था लेकिन हमने धैर्य से काम लिया. गहलोत ने राज्य हेल्थ बिल लाने की घोषणा करते हुए बताया कि राज्‍य सरकार अगले साल 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे.

यहां पढ़ें बजट की खास बातें

-छात्रों को शिक्षण सामग्री सहित कई सुविधाओं दी जाएंगी.

पाठ्यपुस्तक व स्कूल यूनिफॉर्म फ्री में दी जाएगी

-राज्य हेल्थ बिल लाया जाएगा. अगले साल हम 3500 करोड़ की लागत से यूनिवर्सल हेल्थ योजना लागू करेंगे.

-राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा. इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

-राजस्थान के प्रत्येक जिलों यानी शेष 25 जिलों में नर्सिंग महाविद्यालय खोले जाएंगे.

-पब्लिक हेल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज खोले जाएंगे.

-पीएचसी में 15 से बढ़ाकर 61, जिला अस्पतालों में 133 जांचें मुफ्त होंगी.

-महात्मा गांधी अस्पताल व सीकर में नए चिकित्सालय खुलेंगे. पाली अस्पताल, चूरू, बाड़मेर में चिकित्सालय भवन बनेंगे

-जोधपुर में नई डायग्नोस्टिक विंग बनेगी. जयपुर के गणगौरी अस्पताल में भी नई विंग बनेगी.

-प्रदेश में बाड़मेर, दातारामगढ़, सीकर, शिवाना-बाड़मेर, सपोटरा, कटोरी हिंडौन, करौली सहित 30 नए पीएचसी खोले जाएंगे

-शाहपुरा जयपुर व फतेहपुर के उपजिला अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा.

-अजमेर में राजस्थान आयुष अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा.

-मेडिकल कॉलेज जोधपुर में गठिया रोग के लिए विभाग व बच्चों के लिए पीडियाट्रिक्स विभाग खोले जाएंगे.

-पावटा अस्पताल में बेड बढ़ाकर 300 किए जाएंगे.

-एसएमएस कॉलेज में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, आंकोलॉजी विभाग खोले जाएंगे. हार्ट, लंग सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

-जोधपुर में रीजनल कैंसर सेंटर की स्थापना होगी.

-जयपुर, बीकानेर, भरतपुर में यूनानी व आयुर्वेद महाविद्यालय खोले जाएंगे.

-टेस्टिंग लैब की स्थापना की जाएगी.

-पीपीपी मोड पर मेडिकल टूरिज्म सेंटर की स्थापना की जाएगी.

-प्रदेशवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर चलाने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ फूड सेफ्टी बनाने की घोषणा.

-40 सीएचसी को प्राइमरी ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा.

-कोविड- 19 में डिजिटल शिक्षा- समस्त सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी व सेटटॉप बॉक्स की सुविधा दी जाएगी.

-आवासीय स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन और फ्री वाईफाई देंगे.

-जोधपुर में बायोटेक फार्मा सेंटर स्थापित किया जाएगा.

-गायों को चिकित्सा सुविधा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस योजना.

-जयपुर 108 की तर्ज पर गायों मवेशियों के लिए 102 मोबाइल वैन शुरू करने की घोषणा

-मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत राजस्थान सरकार महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन देगी, इसके लिये 200 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।