Skip to main content

विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा जनसहभागिता से बनाएगा EWS प्रमाण पत्र ,EWS प्रोसेस में आ रही समस्या के निदान हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन..

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर 18 फरवरी 2021 विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा आज वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव व्यास के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर EWS  प्रोसेस में आ रही समस्या के निदान हेतु आग्रह किया साथ ही आगामी दिनों में जिला प्रशासन व जनसहयोग से विफा के बैनर तले पूरे बीकानेर में वार्ड वाइज EWS कैम्प के आयोजन संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।

विफा प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार EWS प्रमाण पत्र जारी किए जाने बाबत नियम व गाइड लाइन जारी कर रखी है,इन नियमो और गाइडलाइन के विपरीत अधीनस्थ कार्यलयों द्वारा आक्षेप लगाए जाने के कारण आम आवेदकों को काफी परेशानी होती है इस सम्बंध में 12 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा गया है ।

जिला अध्यक्ष राजकुमार व्यास व प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के सुधारात्मक नियमो के बाद जिला प्रशासन व जनसहयोग से प्रत्येक वार्ड में EwS प्रमाण पत्र बनाने हेतु विप्र फाउंडेशन बीकानेर की टीम प्रयासरत रहेगी।

जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने वालो में विफा महामंत्री नारायण पारीक, विफा युवा जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया,उपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा रमेश उपाध्याय,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत (मुक़सा),महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता पारीक,राजू देवी व्यास,सीमा पारीक,लक्ष्मी कश्यप,सरला राजपुरोहित,हेमन्त शर्मा,जितेंद्र भदानी,पीयूष जोशी ,छोटू लाल चुरा,महेश राजपुरोहित ,मुकेश पाईवाल,मयंक जोशी सहित प्रमुख सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे ।


विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि इस विषय पर जिला कलेक्टर महोदय ने विफा के शिष्टमण्डल से सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस शिविर के लिए अतिशीघ्र एसडीएम से वार्ता कर हल्का पटवारी, नगर निगम से सम्बंधित कार्मिक/अधिकारी एवं तहसील कार्यलय, एसडीएम कार्यलय से सम्बंधित कार्मिको की सेवाएं इस कैम्प में उपलब्ध होगी और जनसहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।