Skip to main content

गाली गलौज और अश्लीलता की नकली नहीं बल्कि असली दुनिया है वेबसीरीज, 5 गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




हमारे समाज में कहा जाता है कि महिलाएं ही महिलाओं का दर्द, मजबूरी समझ सकती हैं। पर मुंबई की इस घटना के बाद यह धारणां झूंठ सी नज़र आ रही है। यहां महिलाओं की मजबूरी का लाभ उठाने वाली महिला ही है, जो कईयों की मजबूरी की का फायदा उठाकर उन्हें काले धंधे में झोंकने का काम कर रही थी।

दरअसल मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो वेब सीरीज में काम देने के बहाने संघर्ष कर रहे कलाकारों से अश्लील फिल्मों में जबरदस्ती काम कराता था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें रोया खान उर्फ यास्मीन को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

एक एग्रीमेंट पर करवाती थी हस्ताक्षर

पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि यास्मीन उन्हें 4-5 घंटे की शूटिंग के लिए 30 हजार रुपये देने को कहती थी और एक एग्रीमेंट करवाती थी, काम पाने की चाह में ज्यादातर अभिनेत्रियां बिना पढ़े ही हस्ताक्षर कर देती थीं जिसके बाद उस से जुड़ा मान लिया जाता थां। जिसके बाद मुंबई के मड आईलैंड और कुछ अन्य जगहों पर बुलाया जाता था।, जहां फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे कुछ अभिनेताओं को भी बुलाया जाता था। फिर वहां शूटिंग शुरू की जाती थी।

लीगल नोटिस की धमकी

शूटिंग शुरु होने के कुछ देर बाद अभिनेत्रियों से न्यूड सीन करने को कहा जाता था। मना करने पर उसे लीगल नोटिस की धमकी दी जाती थी। लड़की डर की वजह से सीन करने के लिए तैयार हो जाती थी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म और पोर्न साइट से जुड़े लोगों से संपर्क करते थे। वहां से इन अश्लील शॉर्ट फिल्मों के लिए मोटी रकम लेते थे। 

खुद फिल्मों, धारावाहिकों में कर चुकी है रोल 

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी यास्मीन खुद पहले फिल्मों और धारावाहिकों में छोटे रोल कर चुकी है। जिसका वह लाभ उठाकर बॉलीवुड में काम करने की चाह रखने वाली लड़कियों को जाल मे फसा लेती थी। उसके पास से उन लड़कियों की सूची मिली है जो फिल्म में काम करने की चाह रखतीं हैं। ऐसे में यास्मीन अभिनेत्रियों को जब फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनाती थी, तब उसमें न्यूड सीन का कोई जिक्र नहीं होता था। पर बाद में मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे ये सब कराती थी।

समाज में यास्मीन खान जैसी महिलाओं का होना बहुत घातक है, क्योंकि देश में जहां महिला सशक्तीकरण पर समाज आगे बढ़ रहा है आज परिजन अपने बच्चों को घर से बाहर पढ़ने और काम करने के लिए आसानी से भेज देते है पर यास्मीन खान जैसी महिलाओं के कारण इस सब पर प्रभाव पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...