Skip to main content

1 मार्च से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का सेकेंड फेज, 45 साल से ऊपर के व्यक्ति लगवा सकेगें वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन



देश में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और किसी बीमारी के साथ जी रहे 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों को दूसरे चरण में 1 मार्च से कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी. सरकार ने इसके लिए 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां मुफ्त में इन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. इसके अलावा लोग खरीदकर वैक्सीन ले सकेंगे.


सरकार ने कहा है कि लोग 20 हजार निजी केंद्रों पर इस वैक्सीन को लगा सकेंगे. इस संबंध में कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि निजी सेक्टर से वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसकी घोषणा अगले दो-तीन दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में निजी अस्पतालों से बातचीत चल रही है. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों के पास यह विकल्प होगा कि वे टीकाकरण के लिए निजी एवं सरकारी अस्पतालों का चयन कर सकें.वैक्सीन पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के मुताबिक देश में 50 साल से ऊपर और किसी बीमारी के साथ जी रहे 50 के ऊपर के लोगों की कुल संख्या लगभग 27 करोड़ है.


16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन का पहला चरण हुआ था शुरू


बता दें कि 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन अभियान का पहला चरण शुरू हुआ था. इस चरण में अब तक 1.07 करोड़ डोज वैक्सीन लोगों को दी जा चुकी है. दूसरे डोज के तहत 14 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई. पहले चरण में 10 हजार सरकारी अस्पतालों को वैक्सीन देने के लिए चुना गया था. पहले चरण में सिर्फ 2000 निजी केंद्र शामिल थे लेकिन दूसरे चरण में निजी केंद्रों की भूमिका बढ़ेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश के 12 हजार निजी अस्पताल आयुष्मान भारत से जुड़े हुए हैं जबकि इस योजना से नहीं जुड़ने वाले ज्यादातर निजी अस्पताल भी कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ने के लिए तैयार हैं.


45 से ऊपर किन लोगों को लगेगा टीका


बता दें कि यह भी तय होना है कि  किसी बीमारी के साथ जी रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में किन-किन बीमारियों को शामिल किया जाएगा, इसके लिए सूची तैयार की जा रही है. इस सूची में जिन-जिन बीमारियों के नाम होंगे, उन बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक के उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे. जल्द ही बीमारियों की एक सूची जारी की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में 1.23 करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को टीके की खुराक दी गई है.



देश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रहा है इजाफा


 गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. देश में बुधवार को छह दिनों में तीसरी बार संक्रमण के 13,000 से ज्यादा मामले आए.


 वैक्सीन के लिए कैसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन


सरकार के पहले के नोटिफिकेशन के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को सबसे पहले Co-Win app पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एक बार जब रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तब व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना दी जाएगी. इस सूचना में वैक्सीन लगाने की तारीख, जगह और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के लिए ये आई कार्ड मान्य रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जॉब कार्ड, मनरेगा कार्ड, हेल्थ इंस्योरेंस स्मार्ट कार्ड, एमपी, एमएलए और एमएलसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आईडी कार्ड आदि मान्य होंगे.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।