Skip to main content

बीकानेर में पहली पिंक ऑटो की आज हुई शुरुआत, महिलाएं कर सकती है सफर, ड्राइवर भी महिला होंगी

बीकानेर बुलेटिन



आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान में बीकानेर नगर निगम मेयर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा घोषित महत्वाकांक्षी पिंक ऑटो योजनांतर्गत शहर का पहला पिंक ऑटो लाभार्थी श्रीमती कौशल्या देवी को सुपुर्द किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बीकानेर पूर्व क्षेत्र से विधायक सिद्धीकुमारी, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी प्रीति चंद्रा, एसबीआई एजीम की मौजूदगी में कलेक्टर मेहता ने कहा कि जीवन में किसी भी अचीवमेंट को पाने के लिए फाईनेंशियल आत्मनिर्भर होना जरुरी है। बीकानेर को देखकर दूसरे जिले भी प्रेरणा लें। मेयर व निगम टीम को बधाई देते हुए मेहता ने कहा कि प्रशासन के रुप में मदद के लिए वे तैयार हैं।

एसपी प्रीति चंद्रा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लीक से हटकर कॉन्सेप्ट पर काम किया जाए, जिससे सबका ध्यान एक तरह से ध्यानाकर्षण हो तो निश्चित तौर पर समाज में एक मैसेज जाएगा। इस प्रयास का परिणाम भी काबिलेतारीफ होगा। ऐसे कार्यों को प्रशंसनीय के रुप में बीकानेरवासी देखेंगे।
महिलाओं को मौका देंगे तो वे निश्चित रुप से रिजल्ट्स देंगी।

 मेयर के निजी सचिव अनंत पारीक ने बताया कि समारोह का संचालन करते हुए किशोर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि निगम द्वारा मातृशक्ति को 100 पिंक ऑटो प्रदान किए जाएंगे। जिसमें क्लीन एनर्जी है, इलेक्ट्रिसिटी से चलेंगे और इसमें बाकायदा पर्यावरण का ध्यान रखा गया है। नारी सशक्तिकरण के साथ आर्थिक स्वावलम्बन का भी ध्यान रखा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.