Skip to main content

मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर मरुधरा एवं रोट्रेक्ट क्लब ने किया 400 पुलिसकार्मिकों का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन



गणतंत्र दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर मरुधरा एवं रोट्रेक्ट क्लब ने किया 400 पुलिसकार्मिकों का सम्मान मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष शेखर पेड़ीवाल एवं रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा ने बताया की 26 जनवरी को 72वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीकानेर शहर के नो थाने एवं पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी के स्थानों पर क्लब एवं मंच सदस्य अलग अलग टीम बना कर पहुँचे एवं 400 पुलिसकर्मियों का सम्मान एक साथ एक ही समय पर गुलाब के फूल एवं तिरंगे की लेपन पिन भेंट कर के किया गया। क्लब सचिव प्रशांत कल्ला एवं मंच सचिव महावीर सियाग ने बताया की पुलिस प्रशासन समाज का एक ऐसा वर्ग हैं, जिनके लिए अपने घर, परिवार, समाज, रिश्तो से भी अग्रणी होता है - "अपना फ़र्ज़ एवं अपनी डयूटी, एसे पुलिस प्रशासन के भाइयों को सम्मानित करना हम सभी सदस्यों के लिए गर्व की बात हैं। इस अवसर पर विनय हर्ष, गौरव चौधरी, मोहित करनाणी, कमल राठी, आकाश बेगानी, ऐश्वर्य बिनानी, सोमेश सोमानी, रविंद्र जाजड़ा, राहुल पारीक, अजय खत्री, नितेश स्वामी, निखिल अग्रवाल के निर्देशन में अनेक टीम शहर के अलग अलग हिस्सों में पहुँच कर पुलिसकार्मिकों का सम्मान कर के आयी और और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

PM मोदी के देश को संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला

बीकानेर बुलेटिन आज शाम पांच बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. मोदी के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  मुख्यमंत्री गहलोत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस प्रकार की असत्य खबरें फैलायी गई हैं कि 18 से 44 आयुवर्ग को वैक्सीन राज्यों द्वारा खरीदकर लगाने दी जाए. केन्द्र सरकार ने इस आयुवर्ग के वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य से कोई चर्चा नहीं की एवं अपने स्तर पर फैसला किया.