Skip to main content

हथियारों से लैस 100 लोगों ने करीब 38 महिलाओं और बच्चों को किया अगवा,पुलिस ने बचाया, 6 अरेस्ट

 




झालावाड़ पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग की साहसिक कार्यवाही


झालावाड़@ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में बुधवार को 38 बच्चों व महिलाओं को अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्हेल पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीछा कर आरोपियों से बच्चों व महिलाओं को छुडाया।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने प्रेसवार्ता मेेंं दी जानकारी में बताया कि उन्हेल थाने से हथियारों की नोक पर बच्चे व महिलाओं को अपहरण करने के मामले में छह लोगों को डिटेन किया गया है। उन्हेल थाना क्षेत्र के बामन देवरियां में आलोट थाना क्षेत्र के सौ-दो लोगों ने बच्चों व महिलाओं का अपहरण किया था। उन्हेल पुलिस ने पीछा कर बच्चों को छुडा लिया है। इस मामले में कंजरों द्वारा मामला दर्ज नहीं करवाया गया है, लेकिन पुलिस स्वमोटो इस मामले में मामला दर्ज करेगी। क्योंकि ये गंभीर मामला है। कंजर डेरों में ग्रामीण चोरी के शक में बच्चों व महिलाओं का अपहरण करके ले गए थे, इस दौरान कंजर डेरों से पुरूष भाग गए थे, लेकिन महिलाओं व बच्चों का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के पीछा करने पर दौरान आलोट थाना क्षेत्र में छोड़ भागे।



उन्हेल थानाधिकारी भंवरङ्क्षसह गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली की कंजर डेरा बामनदेवरिया में मध्यप्रदेश के कलसिया के करीब 100 लोग महिला एवं बच्चों का अपहरण कर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही मय जाप्ता के रवाना होकर ग्राम बामनदेवरिया कंजर डेरा व हाजर्डिया कंजर डेरा पहुचे,जहां पुलिस की गाडी देखकर कंजर डेरे में आए हुए लोग मोटरसाईकिल, कार व बस में बैठकर भागने लगे जिनका पिछा करते हुए कस्बा आलोट पहुचे। पुलिस को पिछा करते देख अपहरणकर्ता अपह्रत कुल 38 महिला,बच्चों को आलोट में उतार कर करीब 100 अज्ञात पुरूष भागने में सफल रहे। छ: अपहरण कर्ता को डिटेन कर अपहरण के उपयोग में ली गई अल्टो कार एमपी 13 सीबी0833 को जब्त किया तथा डिटेन किए 6 मुलजिमान के कब्जे से एक देशी कट्टा 12 बोर दो जिन्दा कारतुस, एक धारधार तलवार, एक मोटरसाईकिल की चैन, दो लोहे के पलटे जब्त किए। तथा छह गिरफ्तार शुदा मुलजिमान सहित करीब 94 अन्य अज्ञात लोगो के विरूध अपहरण सहित आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया।


पुलिस ने सूचना मिलते ही मात्र 3 घण्टे में सभी 38 महिला व नाबालीक बच्चे-बच्चीयो को सकुशल अपरहणकर्ताओं के चुगल से छुडाकर दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।


इन्हे किया गिरफ्तार- 

गिरफ्तार किए आरोपियों में सुरेश सिंह उर्फ सुरज सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 38 साल निवासी कलसिया थाना आलोट, बहादुर सिंह निवासी कलसिया, सुरेन्द्र सिंह पुत्र सौंधिया राजपूत निवासी कलसिया, मानसिंह सौंधिया, नारायण सिंह सौंधिया, गुमान सिंह सौंधिया निवासी कलसिया को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वालों में थानाधिकारी भंवर सिंह,कांस्टेबल राकेश कुमार, रामनिवास, भंवर लाल, रविन्द्र कुमार, श्योजीराम, सुरजाराम, विनोद कुमार, विनोद कुमार, सुखी देवी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।