Skip to main content

कोरोना विजताओं द्वारा रोट्रेकट क्लब की प्रेरणा से सरकारी अस्पताल के रक्तकोष में 38 युनिट प्लाज्मा का दान




बीकानेर@ कोरोना महामारी के दरम्यान भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम रही है। रोटरी परिवार के द्वारा भी इसमें अपनी आहूति देने का पूर्ण प्रयास किया है।

कोरोना महामारी प्रारम्भ होते ही लॉकडाउन की अवधि में रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को सूखी खाद्य सामग्री किट तथा 10 हजार मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया। जब संक्रमण अपने चरम पर था तब आम जन को प्लाज़्मा हेतु परेषान होते देखा गया तो क्लब सदस्यों ने यह निश्चय किया कि जिला प्रषासन एवं ब्लड़ बैंक के सहयोग से जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये प्लाज़्मा की उपलब्धता करवाई जाये। 


इसी कड़ी में जिला प्रषासन के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘मिषन जीवन रक्षा’’ प्रकल्प का शुभारंभ किया, जिसके बैनर का लोकार्पण माननीय जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा किया गया।


बीकानेर जिले के लगभग 10 हजार कोरोना विजेताओं से व्हाट्सअप के माध्यम से संदेश प्रेषित कर तथा उनसे संपर्क कर उन्हें प्लाज़्मा के दान हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया। 


200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा इसमें अपनी सहमति स्वेच्छा से प्रदान की गई तथा ब्लड़ बैंक में आकर एंटी बॉडी की जाँच करवाई गई।


इन कोरोना विजेताओं में से प्लाज़्मा वीरों द्वारा जरूरत के समय निःस्वार्थ भाव से 38 व्यक्तियों द्वारा प्लाज़्मा का दान कर 76 व्यक्तियों की जीवन बचाने का प्रयास रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा किया गया।


रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुन्धड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला तथा प्रकल्प संयोजक योगी बागड़ी ने बताया कि पी.बी.एम. ब्लड बैंक के सभी कोरोना कर्मवीरों का अत्यधिक सहयोग रहा, जिनकी बदौलत प्लाज़्मा का दान करना संभव हुआ। इसके साथ-साथ इस प्रकल्प की अहम् बात यह रही कि प्रिंट मीडिया एवं शोसल मीड़िया के द्वारा प्लाज़्मा वीरों की खबर को लगातार प्रकाषित कर आमजन में प्लाज़्मा दान करने का भाव भरा गया, जिसके फलस्वरूप बीकानेर में प्लाज़्मा की कभी भी कमी महसूस नहीं हुई।


जब एक बालिका भावना दम्माणी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्लाज़्मा का दान कर जन्मदिन मनाया तो क्लब सदस्यों व अस्पताल स्टाफ की आँखों में विजयी चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।


कोरोना काल में भी रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के सदस्यों द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के अन्य प्रकल्प निरन्तर जारी रखते हुए भामाशाह के सहयोग से वर्तमान सत्र में दो पक्की प्याऊ का निर्माण आमजन की सुविधा हेतु करवाया गया साथ ही साथ दो विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा चुका है। 


आमजन की सुविधा के मद्देनजर  विभिन्न पार्कों एवं  सार्वजनिक स्थानों पर 20 बैंचों की स्थापना जा चुकी है एवं दीपावली पर कोविड सुपर स्पेशलिटी सेन्टर में कार्यरत कोरोना कर्मवीरों का सम्मान किया जा चुका है।


हमारे सदस्यों की आगामी योजना में अपना बीकाणा-स्वच्छ बीकाणा के तहत शहर के विभिन्न चैराहों की साफ-सफाई की जायेगी। सरकारी दिषा-निर्देषों की अनुपालना करते हुए अति शीघ्र रोट्रेकट प्रान्तीय सम्मेलन का आयोजन बीकानेर में किया जायेगा।


पत्रकार वार्ता में रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के सदस्यों द्वारा श्री विकास जी हर्ष उपनिदेशक जनसम्पर्क को उनके द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए सम्मानित कर उनका धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया गया।


पत्रकार वार्ता के संयोजक रोट्रेकट गौरव चैधरी द्वारा सभी पत्रकार बन्धुओं का उनके द्वारा निरंतर प्रकाषित खबरों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।