Skip to main content

कुलपति का आह्वान, ‘किसानों से करें संवाद, पहुंचाएं नई तकनीकियां’

 


कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट आयोजित

दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पूर्व विद्यार्थी, साझा किए अनुभव



बीकानेर, 26 दिसम्बर। कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट शनिवार को आयोजित हुई। पिछले 25 वर्षों में यहां से पढ़ चुके पूर्व विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। एलुमिनाई मीट में आस्ट्रेलिया और तंजानिया से भी पूर्व विद्यार्थी जुड़े। वहीं नोखा विधायक और कृषि महाविद्यालय में पढ़ चुके बिहारी लाल बिश्नोई ने भी वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर पुराने साथियों के साथ अपनी यादें ताजा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक अधिक से अधिक किसानों से सीधा संवाद बनाने और उन तक कृषि की नवीनतम तकनीकियां पहुंचाने का संकल्प लें। महाविद्यालय के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के मध्य सतत संवाद रहें, इसके प्रयास किए जाएं। इसके लिए महाविद्यालय को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले बीस-पच्चीस वर्षों मे कृषि के परिदृश्य में बहुत बदलाव आया है। बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के कारण आज भी अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलवाना भी चुनौती है। इसके लिए मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, रखरखाव, भंडारण एवं विपणन की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने एलुमिनाई मीट को पूर्व विद्यार्थियों के जीवन का अविस्मरणीय कार्यक्रम बताया।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने महाविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यहां से पढ़े विद्यार्थी, आज देश और दुनिया में सफलता का परचम फहरा रहे हैं। साथ ही कोरोना काल के दौरानमहाविद्यालय द्वारा की गई ई-लर्निंग और आॅनलाइन क्लासेज व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय की एलुमिनाई सोसायटी की स्थापना वर्ष 2018 में काॅपरेटिव सोसायटी एक्ट के तहत की गई। स्थापना के बाद पहली बार यह कार्यक्रम हुआ है।

सोसायटी सचिव डाॅ. राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आभार जताया। संचालन डाॅ. ए. के. मीणा ने किया।

आस्ट्रेलिया और तंजानिया से जुड़े पूर्व विद्यार्थी

वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर आयोजित हुई एलुमिनाई मीट में आस्ट्रेलिया से प्रेम कुमार वर्मा, तंजानिया से विनोद बिश्नोई, नई दिल्ली से ओम प्रकाश शर्मा, रोहित गोयल और सुनील, लखनऊ से डाॅ. प्राची भार्गव, बैंगलुरू से गौरव मिढ्ढा, नोयडा से राम किशन शर्मा, पंजाब से हरसिमरनजीत कौर, देहरादून से डाॅ. लेखचंद ने सहित अनेक पूर्व विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। वहीं नोखा के विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने भी पूर्व विद्यार्थी के तौर पर इसमें भागीदारी निभाई।

साझा किए अनुभव, मिल न पाने का रहा मलाल

वर्चुअल एलुमिनाई मीट के दौरान देश और विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों ने कई अनुभव साझा किए। इन पूर्व विद्यार्थियों ने छात्रावास एवं पूर्व प्राध्यापकों से जुड़ी यादें, विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक आई चुनौतियों एवं वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। वर्षों बाद एक-दूसरे को देख पाने की खुशी थी, लेकिन साथ ही कोरोना काल के कारण मिल नहीं पाने का मलाल भी साफ देखा गया। बीकानेर मूल के कुछ पूर्व विद्यार्थियों ने अगली बार यहां आने के दौरान शिक्षकों से मिलने महाविद्यालय आने का वादा किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।