Skip to main content

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid-19 vaccination) की तैयारियों का लिया जायजा देशनोक और पलाना के चिकित्सा संस्थान (health center) का किया निरीक्षण

 


बीकानेेर, 26 दिसम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक लोगों का टीकाकरण की तैयारियों का पलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने शनिवार को ब्लाॅक सीएमओ डाॅ.सुरेन्द्र चैधरी, आरसीएचओ डाॅ.राजेश शर्मा के साथ पलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के संबंध में तैयार किए गए कक्षांे में टीकाकरण, टीकाकरण के भण्डारण के लिए रैफरीजेटर और आवश्यक उपकरणांे को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, टीकाकरण बूथ पर एक समय में केवल एक व्यक्ति को आने की, कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क प्रणाली का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए रजिस्टर्ड किए गए लोगों का पता लगाने के बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस स्थान पर टीकाकरण बूथ बनाया गया हैं वहंा कोरोना वैक्सीन को सूरज की रोशनी से बचाकर रखने के पूरे इंतजाम होने चाहिए।
जिला कलक्टर ने दोनों ही चिकित्सा संस्थान में कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि कोविड प्रबंधन के साथ चिकित्सालयों में सामान्य जांच, दवा और उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव और बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने देशनोक चिकित्सालय में सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला, डीडीसी, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, नैत्र आउटडोर, सोनोग्राफी कक्ष आदि का अवलोकन किया और चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों तथा दवाओं के बारे में चिकित्सालय प्रभारी डाॅ. लोकेन्द्र सिंह राठौड से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई का जायजा लेते हुए वार्डों के टायलेट का भी निरीक्षण किया।  
उन्होंने देशनोक चिकित्सालय में नैत्र रोगी की शल्य चिकित्सा सुचारू हो सके इसके लिए सप्ताह में दो दिन नैत्र सहायक लगाने के तथा आॅपरेटिंग माईक्रो स्कोप व ’ए’स्केन मशीन, आॅटो रिफेके्ररी केरियोर मीटर तथा फेको मशीन के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एक्स-रे मशीन के लिए रेडियोग्राफर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक लैब टेक्निशियन को आरएमआरएस के माध्यम से लगाने के मौके पर बीसीएमओ को निर्देश दिए।
आरसीएच डाॅ. राजेश शर्मा ने बताया कि पलाना में कोविड-19 के चार रोगी और देशनोक में 6 रोगी है। देशनोक के 6 रोगियों में से 2 रोगी बीकानेर में भर्ती है। उन्होंने बताया कि दोनों ही चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवा, लैबर रूम में उपकरण और जांच की सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर राजस्व तहसीलदार सुमन शर्मा, नायब तहसीलदार कैलाशदान चारण, डिविजनल प्रोग्राम आॅफिसर योगेश शर्मा तथा डाॅ.आशुतोष उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।