Skip to main content

एक शाम ठाकुरजी भंवर महाराज के नाम रात्रि जागरण को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के नजदीक गांव बदरासर के ठाकुरजी मंदिर के सिद्धपीठ पुजारी स्वर्गीय भंवर महाराज (ठाकुरजी) की 9 वीं बरसीं पर उनकी जन्म भुमि गांव लाखूसर में 17 फरवरी को आयोजित होने वाले सामुहिक श्रध्दांजलि सभा,सामाजिक सम्मेलन के साथ संत समागम और विशाल भजन संध्या का प्रचार प्रसार जोरों पर मीडिया प्रभारी युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि 17 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लेकर युवाओं की अलग अलग टीम गांव गांव ढाणी ढाणी में प्रचार प्रसार निमंत्रण कार्य जारी है कार्यक्रम आयोजक जयकिशन उपाध्याय (जैना महाराज) ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,सागर के रामेश्वरानंद महाराज, शिवबाड़ी के विमर्शानन्द महाराज,महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, नोखा प्रधान आत्माराम तर्ड,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, देहात युवा जसराज सिंवर, डूंगरगढ़ भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, उधोगपति रामरतन धारणियां, समाज सेवी जुगल राठी, दीपक पारीक, जितेन्द्र राजवी, विजय उपाध्याय, के साथ राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे इस दौरान भजन संध्या में मुख्य कलाकार सुनिता स्वामी एण्ड पार्टी,नवदीप बीकानेरी एण्ड पार्टी,सम्पत उपाध्याय एण्ड पार्टी,भीखाराम जाजडा़ एण्ड पार्टी,भगवान पंचारिया एण्ड पार्टी,महावीर जाजडा़ देशनोक एण्ड पार्टी,पुनम जाजडा़ एण्ड पार्टी,बाल कलाकारों के साथ अन्य कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।