Skip to main content

पोस्टर का लोकार्पण: ब्राह्मण हित के मुद्दों पर विप्र सेना देश में करेगी महापंचायत, पहली 19 को जयपुर में

बीकानेर बुलेटिन



विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवारी शुक्रवार काे बीकानेर जिले के दाैर पर रहे। वे विप्र सेना की ओर से देशभर में इस साल की जाने वाली चार ब्राह्मण महापंचायताें की जानकारी देने के लिए राज्य के दाैरे पर निकले हैं। ब्राह्मण हित के मुद्दाें काे लेकर हाेने वाली इन महापंचायताें की शुरुआत 19 मार्च काे जयपुर से हाेगी। इसमें राज्य के हर जिले से ब्राह्मण समाज के लाेग पहुंचे और एक लाख लाेग जयपुर में समाज हित के लिए चर्चा करे, इसके लिए डेढ़ महीने से सुनील तिवारी राज्य के दाैरे पर हैं और जनसंपर्क में लगे हैं।

शुक्रवार काे सबसे पहले उन्हाेंने श्रीडूंगरगढ़ में समाज के लाेगाें से मिलकर उन्हें ब्राह्मण महापंचायत में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इसके बाद महापंचायत का उद्देश्य बताया। सुबह साढ़े दस बजे वे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर विभिन्न ब्राह्मण समाज लाेगाें ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हाेंने सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियाें के साथ बैठक की। बैठक में उन्हाेंने बताया कि पूरे भारत में चार ब्राह्मण महापंचायत हाेगी। पहली राजस्थान में, दूसरी झारखंड, तीसरी गुजरात और चाैथी हरियाणा में प्रस्तावित है। पहली सभा में सभी लाेग पहुंचे, इसके लिए अभी से प्रयासाें में जुट जाए।

इस दाैरान संपर्क अभियान के पाेस्टर का विमाेचन किया गया। छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष भंवर लाल व्यास के नेतृत्व में समाज के लाेगाें ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर समता आंदोलन समिति के पाराशर नारायण शर्मा, सचिवालय कर्मचारी संघ के महेश व्यास, संपत पारीक, जगदीश उपाध्याय, रमेश शर्मा सांवरमल उपाध्याय, गणपत शर्मा, हरिगोपाल उपाध्याय, ओम प्रकाश जोशी, पार्षद रामदयाल पंचारिया आदि उपस्थित थे। बैठक के बाद विप्र सेना प्रमुख ने शहर में कई जगहाें पर जाकर बैठक ली। उन्हाेंने कोलासर चामुण्डा माता, सती दादी मन्दिर मेघासर और करणी माता मंदिर देशनोक के दर्शन किए।


इन मुद्दाें पर हाेगी महापंचायत
विप्र सेना प्रमुख ने संपर्क अभियान के दाैरान महापंचायत के उद्देश्य बताए। उन्हाेंने केंद्र में विप्र आयाेग का गठन करने, ब्राह्मण पुजारियाें पर हमला हाेने पर उसे गैर जमानती अपराध घाेषित करने, ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्राें में ब्राह्मणाें काे ही चुनावी टिकट देने सहित अन्य मांगाें से अवगत करवाया।
विप्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवाड़ी ने अपनी टीम के साथ धरने का समर्थन दिया। इस दौरान विप्र सेना बीकानेर अध्यक्ष रविन्द्र जाजड़ा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के जिला महामंत्री दिनेश सिंह भदौरिया, छैलूसिंह भाटी बरसलपुर, ने धरने को समर्थन दिया।

संपर्क अभियान के पोस्टर का लोकार्पण

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।