Skip to main content

पहले पत्नी को मारा, फिर खुद भी खाया जहर, लेकिन बच गया, अब आजीवन कारावास

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। नौ साल पहले पत्नी के सिर पर वार कर हत्या करने वाले पति को न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश (महिला उत्पीड़न मामलात) की पीठासीन अधिकारी रश्मि आर्य ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त पर अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड जमा नहीं कराने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। प्रकरण के अनुसार, न्यायाधीश ने अभियुक्त शेखसर निवासी मुखरामदास पुत्र ओमदास को अपनी पत्नी सरोज की हत्या करने का दोषी करार दिया है। आरोपी को भादंसं की धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। परिवादी की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी हर्ष ने की। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक वाहिद अली ने न्यायालय में 20 गवाहों के बयान करवाए गए। वहीं, 39 दस्तावेज पेश किए गए।

शरीर में कई जगह लगी थी चोटें

सरोज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। साथ ही मौत सिर में गंभीर चोट होने से होना प्रमाणित हुआ। आरोपी महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुखरामदास ने खुद भी जहर व शराब का सेवन कर लिया, जिससे उसे तीन दिन तक पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तबीयत सही होने एवं अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

यह है मामला

कालू निवासी जगदीश पुत्र रेवंतदास स्वामी ने कालू थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई मनीरामदास की पुत्री सरोज (22) की शादी शेखसर निवासी मुखरामदास पुत्र ओमदास स्वामी के साथ तीन साल पहले (2010) में की गई थी। दहेज के लिए सरोज के साथ ससुराल में मुखरामदास ने मारपीट की। तब गांव के चार-पांच मुख्य लोगों की ओर से समझाइश की गई। तब मुखरामदास ने सरोज को जान से मारने की धमकी दी। 25 अगस्त, 2013 को सुबह आठ बजे ओमदास की ढाणी में सोहनदास दूध लेने के लिए पिकअप लेकर गया, तब सरोज की लाश आंगन में पड़ी थी। उसी ने सरोज के परिजनों को सूचित किया। कालू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंडइंजरी होने से मौत होना प्रमाणित हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...