Skip to main content

विद्यार्थियों के पैदल कुच का मामला, शिक्षा अधिकारियों व प्रशासन से हुई वार्ता रही सफल, विद्यार्थियों की मांगो पर बनी सहमति

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के कालासर गांव के स्टूडेंट्स को तीस किलोमीटर पैदल चलने के बाद तीन शिक्षक मिल गए हैं। स्कूल में शिक्षकों के छह पद खाली चल रहे हैं, जिन पर स्थायी रूप से शिक्षक लगाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स ने एक बार आंदोलन को स्थगित करते हुए बीकानेर आने की बजाय अपने गांव की ओर रवाना हो गए हैं। ऐसे में सोमवार से स्कूल खुल जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को ये स्टूडेंट्स पंद्रह किलोमीटर की यात्रा तय करके शाम को लाखूसर पहुंचे थे। यहां रातभर आराम करने के बाद सुबह बीकानेर के लिए रवाना हो गए। करीब पंद्रह किलोमीटर और चलने के बाद बद्रासर गांव के पास शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इन्हें रोक लिया।स्टूडेंट्स और उनके साथ चल रहे सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जिसमें लगभग मांगों पर सहमति बन गई। कालासर सरपंच पति रामलक्ष्मण गोदारा ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक शिक्षक का एपीओ निरस्त करने के साथ ही दो विषय अंग्रेजी और गणित के शिक्षक डेपुटेशन पर लगाने आदेश दिया। साथ ही जिन शिक्षकों का कालासर के उच्च माध्यमिक स्कूल से वेतन उठ रहा है, उनका आदेश भी निरस्त कर दिया। शिक्षकों की आधी मांग पूरी होने के बाद स्टूडेंट्स वापस गांव जाने के लिए तैयार हो गए। वार्ता के दौरान खाजूवाला के पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष तोलाराम कूकणा, कालासर सरपंच पूनम देवी गोदारा, सरपंच पति रामलक्ष्मण गोदारा आदि भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।