Skip to main content

बीकानेर के लिए खतरे की घंटी...क्योंकि बचपन को घेर रहा है यह जानलेवा रोग

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। कैंसर अब ख़तरनाक होता जा रहा है। महिला-पुरुषों के साथ-साथ अब बच्चों को कैंसर चपेट में ले रहा है। बच्चों में ब्लड कैंसर, रीढ़ की हड्डी एवं किडनी में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध आचार्य तुलसी अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र में 4358 कैंसर पीडि़त बच्चे पंजीकृत हैं। यह कैंसर के किसी ना किसी प्रकार से पीडि़त है। बच्चों में किडनी व बल्ड कैंसर के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। चिंता की बात यह भी है कि पांच साल में कैंसर रोगियों की संख्या दोगुना हो चुकी हैं।

बच्चों को घेर रहा ब्लड व लिम्फोमा कैंसर

आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के आंकड़ों की मानें तो बच्चों पर ब्लड कैंसर व लिम्फोमा कैंसर का खतरा ज्यादा है। हर साल 100 नए बच्चे इनकी चपेट में आ रहे हैं। पिछले सात साल में 724 बच्चे ब्लड कैंसर और 270 लिम्फोमा कैंसर के पीडि़त सामने आए हैं। इसके साथ ही सरकोमा एवं बोन ट्यूमर बच्चों को चपेट में ले रहा है।

बीकानेर में खतरे की घंटी

बीकानेर जिले में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2015 से अब तक बीकानेर जिले के 8763 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। इनमें पुरुष 4267 एवं महिलाएं 3809 है। जबकि बच्चों की तादाद 687 हैं। यह आंकड़े किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2008 में केवल 86 मरीज कैंसर अस्पताल में उपचार ले रहे थे। वहीं वर्ष 2022 में 8761 कैंसर रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं। हालांकि यहां पेस्टीसाइड का सर्वाधिक उपयोग करने वाले श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के रोगी, तम्बाकू का सेवन ज्यादा करने से चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर जिले के मुंह के कैंसर पीडि़त शामिल है। साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब-हरियाणा से बड़ी तादाद में उपचार के लिए बीकानेर कैंसर अस्पताल रोगी आते है।

बच्चों में बढ़ना चिंता का विषय

बच्चों में कैंसर की बीमारी चिंतनीय है। हर साल कैंसर अस्पताल में करीब 300 नए कैंसर पीडि़त बच्चे रिपोर्ट हो रहे हैं। बच्चों को ब्लड व लिम्फोमा कैंसर सर्वाधिक जकड़ रहा है। कैंसर रिसर्च सेंटर में 4358 कैंसर से पीडि़त बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों में कैंसर का प्रारंभिक स्टेज में पता चलने पर 75 से 80 प्रतिशत ठीक हो जाते हैं। बच्चों में कैंसर से मृत्युदर कम हैं। सात साल में 146 बच्चों की मौत हुई है। - डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल, प्रोफेसर मेडिकल ऑन्कोलॉजी, आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।