Skip to main content

अरुणोदय विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव 'उड़ान' का समापन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। अरुणोदय विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय व श्रीजी आईकॉन इंग्लिश स्कूल गंगाशहर का वार्षिक उत्सव 'उड़ान' 2023 का शुभारंभ के प्रथम सत्र में विद्यालय परिसर में विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

अभिषेक आचार्य ने बताया कि अभिभावकगण, अतिथिगणों ने विज्ञान व आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन कर रचनात्मक सर्जनशीलता, प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

उड़ान के दूसरे सेशन (द्वितीय सत्र) में शाला प्रांगण में ही 'मोटिवेशनल सेशन' रखा गया जिसमें शिवबाड़ी के महंत विमर्शानंद जी महाराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र जी विश्नोई आदि ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाकर उन्हें प्रेरित किया।

वार्षिक उत्सव के समापन समारोह का आयोजन प्राकृतिक चिकित्सालय के विशाल प्रांगण में  आज शाम 5:00 से आरंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथियों में रामेश्वरानंद जी महाराज, सत्यप्रकाश आचार्य, मनोज कुमार बजाज, विजय कुमार आचार्य, अरविंद किशोर आचार्य, विजय शंकर आचार्य, बनवारी लाल शर्मा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामय के समारोह के साक्षी रहे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सरस्वती माता के तेलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित तथा गणेश वंदना के साथ  विद्यार्थियों के नृत्य के साथ शुरू किया गया।

अभिषेक आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां शाला के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत की गई। जिसमें से सांस्कृतिक नृत्य, नाटक व मेमोरी डवलपमेंट की प्रस्तुतियों को अतिथियों ने मन से सराहा व शाला के सर्वांगीण विकास की कामना की।

समारोह में विद्यालय के संचालक रामचंद्र जी आचार्य अभिषेक आचार्य, श्याम निर्मोही, प्रधानाचार्य मंजू सुरोलिया, बुलाकी गिरी ने अतिथियों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह, शाॅल व साफे से अभिनंदन किया। 5:00 से शुरू हुए इस कार्यक्रम में देर रात 11:00 बजे तक विद्यार्थियों, अभिभावकों व दर्शकों का अंत तक भरपूर सहयोग बना रहा।

अभिषेक आचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों अध्यापकों व अभिभावकों के सहयोग के लिए और कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। तीनों ही सत्रों का सफल संचालन प्रसिद्ध संचालक विनय कुमार हर्ष व जयश्री पंचारिया ने सफलतापूर्वक किया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।