Skip to main content

पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करके भारत में बेचने वाले एक तस्कर को बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने दबोच लिया है। खाजूवाला के चक दो केवाईएम में कुछ दिन पहले ही दो किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जो पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से फैंकी गई थी। इस मामले में बीएसएफ ने मामला दर्ज कराया था, जिस पर खाजूवाला पुलिस ने श्रीगंगानगर से तस्कर सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाना स्वीकार किया है।

चक 2 केवाईएम के पास बंजर पड़ी जमीन पर पिछले दिनों बीएसएफ़ को गश्त के दौरान 10 करोड़ रुपए की हेरोइन मिली थी। दो किलो हेरोइन का सिर्फ 12 दिनों में ही खाजूवाला पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ कर दिया हैं। खाजूवाला एसएचओ अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि 28 दिसंबर को बीएसएफ़ की 114वीं बटालियन की संग्रामपुर बीओपी के कंपनी कमांडर मनोज कुमार मील ने 2 किलो हेरोइन बॉर्डर क्षेत्र में मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का मामला होने पर घटना की गंभीरता से जांच शुरू की गई। पुलिस ने श्रीगंगानगर जिले से महज 26 साल के सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखा सिंह पुत्र दलीप सिंह रायसिख निवासी ग्राम पक्की हिंदुमलकोट श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हेरोइन मंगवाना स्वीकार किया।


इस मामले में श्रीगंगानगर पुलिस की विशेष भूमिका रही। श्रीगंगानगर एसपी की विशेष टीम के सदस्य कश्यप सिंह के सहयोग से ही आरोपी सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसलिए सोमवार को पूछताछ के बाद खाजूवाला पुलिस ने आरोपी सुखविंद्र को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू की है। पुलिस व बीएसएफ़ ने भी लोगों से संदिग्ध व अवांछित गतिविधियां बॉर्डर इलाके में दिखने पर तुरंत सूचना देने का अपील की है।

दो बार हेरोइन लेने आये, लोकेशन नहीं मिली

दरअसल भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से पाकिस्तान की तरफ से अक्टूबर माह में ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट खाजूवाला क्षेत्र की संग्रामपुर बीओपी के निकटवर्ती चक 2 केवाईएम के पास खाली पड़ी जमीन से गिराए गए। फिर श्रीगंगानगर जिले से लगभग तीन तस्कर इनपुट मिलने के बाद खाजूवाला बॉर्डर के नजदीक गांवों में मोटरसाइकिल से पहुंचे और हेरोइन के पैकेट्स ढूंढने का प्रयास किया लेकिन दी गई लोकेशन पर नहीं पहुंचने से हेरोइन नहीं मिल पाई। फिर वह वापस श्रीगंगानगर लौट गए। दोनों बार तस्कर छोटे रास्तों से मोटरसाइकिल से ही पहुंचे थे। सुखा के साथ 2 अन्य लोग 8 अक्टूबर व 26 अक्टूबर को बॉर्डर क्षेत्र में पहुंचे थे, मगर हेरोइन नहीं मिली।

इस गिरफ्तारी में घड़साना सीआईडी व गुप्तचर एजेंसियों की खास भूमिका रही। इसलिए पुलिस ने अनुसंधान कर सिर्फ 12 दिनों में दबोच लिया। इस दौरान पुलिस टीम में सीआई अरविंद सिंह शेखावत, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल भोलूराम, कांस्टेबल भागीरथ, संदीप कुमार,सुरेंद्र कुमार, सुरेश, मनोज कुमार, साईबर सेल बीकानेर व घड़साना सीआईडी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल सहित सीआईडी घड़साना के कांस्टेबल विक्रांत की भी अहम भूमिका रही।

खाजूवाला पुलिस द्वारा हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किए गए आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ पहले से 3 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुखविंद्र सिंह श्रीगंगानगर की ग्राम पक्का का रहने वाला हैं, जो पंजाब से लगता होने पर आपराधिक प्रकरणों में लिप्त हैं। इसलिए आरोपी सुखविंद्र सिंह पर 28 जनवरी 2020 को आबकारी अधिनियम व 23 जनवरी 2021 को एनडीपीएस एक्ट व 23 जनवरी 2021 को ही एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें एक एनडीपीएस मुकदमे में आरोपी नशा तस्करी का भी आरोपी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।