Skip to main content

केमल फेस्टिवल इस बार अलग और अनूठा, ऊंटों के डांस से लेकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट, देखें बीकानेर के ऊंट महोत्सव में

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर में तेरह से पंद्रह जनवरी तक होने वाला केमल फेस्टिवल इस बार अलग और अनूठा होगा। तेरह जनवरी को शुरूआत से पंद्रह जनवरी के अंतिम कार्यक्रम तक कई नए इवेंट जोड़ते हुए पर्यटन विभाग ने इसके स्वरूप में ही बदलाव कर दिया है। आमतौर पर सिर्फ गांवों तक सीमित रहने वाला ऊंट महोत्सव इस बार शहर की गलियों तक नजर आएगा।

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 13 जनवरी से शुरू हाेगा। इसे लेकर तैयारियाें चरम पर हैं। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव काे देखने और आनंद उठाने के लिए पावणे भी आने लगे हैं। जूनागढ़ के सामने अभ्यास कर रहे राैबीलाें ने भी अपनी दाढ़ी और मूंछें तैयार कर ली हैं। राजस्थानी पारंपारिक वेशभूषा पहने ये राैबीले दिन-रात तैयारी में जुटे हैं। रोबीले, रायसर में सेंट आर्ट, फैशन शो, मिस मरवन और बीकाणा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रैक्टिस में जुटे हैं। शहरी परकोटे के तीन चौक और कार्निवल की झांकियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

पूर्व राजपरिवार के आवास रहे लालगढ़ से ऊंट उत्सव का आगाज होगा। पहले दिन तेरह जनवरी को बीकानेर कार्निवल होगा। इस कार्निवल में हिस्सा लेने वाले कई तरह के मुखौटे पहने होंगे। इनमें देश की संस्कृति की झलक नजर आएगी। अनेक राज्यों की पारम्परिक वेशभूषा में ये लोग नजर आएंगे। आमतौर पर विदेशों में इस तरह के कार्निवल होते हैं लेकिन इस बार बीकानेर में भी होगा। ये कार्निवल लालगढ़ से रवाना होकर लक्ष्मी निवास होटल, कीर्ति स्तम्भ, जूनागढ़ फोर्ट से पब्लिक पार्क पहुंच जाती है। कार्निवल दोपहर दो बजे शुरू होगी और शाम छह बजे तक होगी।

तेरह जनवरी को ही बीकानेर के दम्माणी चौक में रम्मत का आयोजन होगा। यहां पर्यटक रम्मत देखने के बाद ढड़ढो के चौक में गणगौर घूमर देखने पहुंचेंगे। यहां से पर्यटक कोचरों के चौक में जाएंगे। यहां लाइव फ्यूजन शो होगा। यहीं पर अन्य आयोजन हाेगा।

केमल फेस्टिवल के पहले दिन ऊंट की भूमिका कम होगी लेकिन दूसरे दिन 14 जनवरी को सभी कार्यक्रम ऊंट उत्सव से जुड़े होंगे। केमल रिसर्च सेंटर के मैदान पर होने वाले कार्यक्रमों में केमल डांस, केमल फर कटिंग और केमल रेस होगी। इस दौरान विदेशी और देशी पर्यटकों का जमावड़ा रहेगा।

दूसरे दिन शाम चार बजे से आयोजन शुरू होंगे। यहां मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा और बीकानेर फेशन शो होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों की ओर से कार्यक्रम होगा। देर शाम सात से दस बजे तक राजस्थान लोक नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन पंद्रह जनवरी को रायसर गांव में समापन होगा। जयपुर रोड पर स्थित इस गांव के धोरों में ऊंटों के करतब होंगे। इसमें टग ऑफ वार, रेसलिंग, कबड्‌डी, पगड़ी बांधने, मटका रेस आदि कार्यक्रम होंगे। इसी दिन रात में बड़ा आयोजन होगा। जिसमें देश के ख्यातनाम कलाकार सुर लहरी बिखेरंगे।

तीन दिवसीय ऊंट उत्सव को देखते हुए बीकानेर के राज्य अभिलेखागार में गुरुवार से फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें फोटोग्राफर्स की ऊंट उत्सव और पर्यटन से जुड़ी खास फोटो देखने को मिलेंगी। पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्रसिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को 4 बजे से अभिलेखागार में फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ऊंट उत्सव के दौरान बीकानेर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक रोजाना शाम को बीकानेर में अब तक हुए ऊंट उत्सव की खास तस्वीरे देख सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।