Skip to main content

रोजमर्रा की बात: संभागीय आयुक्त पहुँचे पीबीएम,58 डॉक्टर्स के नाम नोटिस जारी

बीकानेर बुलेटिन



पीबीएम में डॉक्टर्स की लेटलतीफी शुक्रवार को उजागर हो गई। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। सुबह 10 बजे पहुंचे आयुक्त पवन ने हाजिरी रजिस्टर देखा तो 58 डॉक्टर्स के हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि ड्यूटी सुबह नौ बजे से होती है। वे एक घंटा यहीं रुके। अनुपस्थित डॉक्टर्स में 55 सीनियर रेजीडेंट अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (यूटीबी) पर हैं। इनके अलावा तीन सीनियर डॉक्टर हैं। आयुक्त ने सुपरिटेंडेंट डॉ. पीके सैनी को सभी को नोटिस देने को कहा। शाम तक 58 डॉक्टर्स के नाम नोटिस जारी हो गया है। कई डॉक्टर्स के वीकली ऑफ, इवनिंग ड्यूटी आदि होने की बात सामने आई। हिदायत दी गई कि जिनका वीकली ऑफ है वे एक दिन पहले रजिस्टर में इंद्राज करें।

ड्यूटी टाइम सुधारने को सुपरिटेंडेंट ऑफिस में रखा रजिस्टर
कुछ समय पहले तक डॉक्टर्स की हाजिरी संबंधित विभाग में ही लगाई जाती थी। यानी जनाना हॉस्पिटल वाले जनाना में, ट्रोमा वाले ट्रोमा में अपने ही विभाग में हाजिरी लगाते थे। इसमें किसी के आने-जाने का सही वक्त पता नहीं चल पाता था। इसी वजह से कुछ दिन पहले हाजिरी रजिस्टर सुपरिटेंडेंट ऑफिस में रखवाया गया। पाबंद किया गया कि सभी यहां उपस्थिति दर्ज करने के बाद अपने विभाग में जाएं।

रोजमर्रा की बात : एक दिन पहले यानी गुरुवार के हस्ताक्षर भी इस रजिस्टर में नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि कई डॉक्टर फरलो मनाते हैं या बहुत देरी से आते हैं। कई दिन के हस्ताक्षर एक साथ भी करते हैं।

"इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार दिया। जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। सर्विस डिलीवरी में डॉक्टर्स कोताही बरतें यह ठीक नहीं। रात में भी डॉक्टर्स की ड्यूटी चेक करेंगे।"
-नीरज के. पवन, संभागीय आयुक्त

"सभी अनुपस्थितों को नोटिस दिया है। उनके जवाब आने के मुताबिक कार्रवाई तय होगी। इसके साथ ही कई हिदायतें भी दी हैंं।"
-डॉ. पीके सैनी, सुपरिटेंडेंट, पीबीएम हॉस्पिटल

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।