Skip to main content

बारात में महिलाएं व लड़कियां से छेड़छाड़, बारातियों पर जानलेवा हमला, दो घायल

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बारात में नाच रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लोगों ने बारात पर ही लाठी-सरियों व बर्छी से हमला कर दिया। हमले में दो जनों को चोटें आई, जिसमें से एक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है। इस संबंध में हुसंगसर निवासी डूंगरराम पुत्र मोडाराम कंजर ने मामला दर्ज कराया है।

जेएनवीसी पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर में हुसंगसर गांव से उसके भतीजे सांवताराम की बारात जेएनवीसी थाना क्षेत्र के खतूरिया कॉलोनी आ रही थी। दूल्हन के घर से कुछ ही दूरी पर बारात में शामिल डीजे पर महिलाएं व लड़कियां नाच रही थी। तब तीन-चार लड़के जबरदस्ती बीच में घुस आए और महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। उन्हें परिवार के लोगों ने मना किया। इससे वे भड़क गए। मामला बिगड़ता देख बारात में शामिल अन्य बड़े बुजुर्गों ने समझाबुझा कर एकबारगी मामला शांत करवा दिया।
बारात घर पहुंची तब किया हमला
परिवादी ने बताया कि बाराज तक सुशीला देवी के घर पहुंच गई। तब रॉकी पुत्र किरताराम,अनिल पुत्र प्रकाशराम, सटी पुत्र किरताराम, करतार पुत्र हाकमराम, अनिल पुत्र सीपी, तीजा पत्नी किरताराम, प्रभात पुत्र हाकम राम एवं 15-20 अन्य लोग लाठी-सरिये व धारदार हथियारों से लैस होकर आए और जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दूल्के के चाचा का लड़का दुर्जन व बुआ की बेटी जसोदा घायल हो गई। दोनों सिर में चोटें आई है, जिनमें ट्रोमा सेंटर भर्ती किया गया है।
आरोपियों ने की लूट-खसोट
परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने बारातियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाराती कुछ समझ ही नहीं पाए। हमलावर दो-तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन व सोने की ठूसी तोड़ ले गए। वहीं दूसरी ओर बारात पर हमले को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतिहात के तौर पर पुलिस जवानों को तैनात किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...