Skip to main content

विद्या के मंदिर में पूरी रात चली मीट पार्टी, सुबह बच्चों ने कमरा खोला तो मचा हड़कंप

बीकानेर बुलेटिन





तोलियासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा कक्ष में मंगलवार को मीट व रोटियां मिलने से जहां अभिभावकों व बच्चों में रोष है। वहीं विद्यालय में तोडफ़ोड़ से अध्यापक परेशान हैं। विद्या के मंदिर में इस प्रकार के कृत्य पर विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों ने रोष प्रकट कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव का यह विद्यालय बीकानेर-दिल्ली राज्य राजमार्ग पर स्थित है। प्रधानाचार्य ने असमाजिक तत्वों द्वारा यहां मीट व शराब पार्टी करने की शिकायत पुलिस प्रशासन को दी है। प्रधानाचार्य ने दी शिकायत में बताया कि 21 नवम्बर रात्रि में कक्षा 11 के कमरा नंबर 17 में असामाजिक तत्वों द्वारा कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में मीट व शराब पार्टी की गई है। विद्यालय समय में सुबह 9 बजे शाला के स्टाफ ने देखा तो कमरे में हड्डियों व मांस के टुकडे, तन्दुरी रोटी आदि के अवशेष बिखरे पड़े थे। कमरे की कुंडी टूटी थी और उसमें बदबू फैल रही थी। इस घटना का सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीङ्क्षसह राजपुरोहित, कैलाशसिंह राजपुरोहित सहित ग्रामीणों को मौका मुआयना भी करवाया गया है।


विद्यालय में लगे कैमरे भी बंद
इस विद्यालय भवन में सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों द्वारा कैमरों की व्यवस्था भी कर रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की निगरानी के लिए गांव के भामाशाहों द्वारा सभी कक्षा कक्ष व विद्यालय परिसर में कैमरे लगाए हैं। लेकिन यह कैमरे करीब एक साल से बंद हैं।

कार्रवाई नहीं होने से हौसला बुलंद
विद्यालय में असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे कृत्य पर कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला बुलंद होता जा रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इससे पूर्व भी करीब दो माह पहले विद्यालय में तोडफ़ोड़ की गई थी। असामाजिक तत्वों द्वारा कमरों के ताले व पानी टंकी की टोंटियों को तोड़ दिया गया था। इस पर संस्था प्रधान द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर अभियुक्तों की तलाशी व रात्रि में गशत के दौरान यहां असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आग्रह किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।