Skip to main content

पुलिस की अनूठी पहल, भटकों को नई राह दिखाएंगे, कम्युनिटी पुलिस ऑफिसर बनाने की तैयारी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। अपराध में लिप्त युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस अनूठी पहल करने जा रही है। पहले ऐसे युवाओं की काउंसलिंग की जाएगी, फिर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग देकर कम्युनिटी पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) बनाया जाएगा। पुलिस ने इसकी शुरुआत, साटिया समाज से की है। बादमें ऐसे अन्य समाज के लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा। ऐसे युवाओं को सीपीओ के रूप में तैनात करने के साथ ही इनके परिवार की महिलाओं को भी हर जिले की पुलिस लाइन व नजदीकी थाने में सिलाई-कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने इस प्रोजेक्ट को नई राह नाम दिया है। रेंज के चारों जिलों (बीकानेर, गंगानगर,हनुमानगढ़, चूरू) में इसका सर्वे भी शुरू हो गया है।

इसलिए पड़ी जरूरत
साटिया समाज में शिक्षा स्तर लगभग शून्य है। समाज की मुख्य धारा से कटे हुए हैं। समाज के कई लोग चोरी,छीना-झपटी, अवैध शराब बिक्री में संलिप्त रहते हैं। इन्हें कोई काम तक नहीं देता। मजबूरन वे अपराध के रास्ते पर चल पड़ते हैं। नोखा, बादूनं, नापासर, लूणकरनसर के गारबदेसर, श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़ के बीनासर, सरदारशहर, तारानगर व श्रीगंगानगर के साधुवाली, हनुमानगढ़ टाउन में इस समाज के लोग बड़ी संख्या में हैं।
----
परिवार को इस तरह जोड़ेंगे मुख्यधारा से
- नई राह के तहत समाज के युवाओं को जिले की पुलिस लाइन में सात दिवसीय कम्युनिटी पुलिस ऑफिसर का कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें ग्राम पंचायत व व्यापार मंडल के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाई जाएगी।
- इनके बच्चों को नजदीकी स्कूलों में पढ़ाने की व्यवस्था करेंगे।
- महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई व बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व आवास एवं प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था जनसहयोग से की जाएगी।
---
इन जिलों में इतने परिवार
- बीकानेर - 270
- श्रीगंगानगर -115
- हनुमानगढ़ - 90
- चूरू - 222
---
भटकों को नई राह दिखाएंगे
साटिया समाज के जो लोग मुख्यधारा से भटक गए हैं, उन्हें राह दिखाने के लिए पुलिस नई राह नाम से नवाचार कर रही है। समाज के लोगों का सर्वे कर उन्हें विभिन्न तरह के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अगले महीने साटिया समाज के साथ एक महापंचायत होगी। इसके बाद समाज के चयनित लोगों को उनकी रूचि के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा।
ओमप्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज
---
पुलिस की सराहनीय पहल
31 अगस्त, 1952 तक साटिया सहित ऐसी अन्य जातियों के लोगों पर अंग्रेजों की ओर से बनाए गए कानून लागू थे। समाज के लोगों को हर दिन पुलिस थानों में हाजिरी देनी होती थी। देश आजाद होने के पांच साल 16 दिन बाद वो कानून वापस लिया गया था। आम लोगों की साटिया समाज के प्रति सोच ही ऐसी बन गई। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। समाज के उत्थान के लिए पुलिस की पहल सराहनीय है।
धर्मपाल कटारिया, अध्यक्ष, बाबा रामदेवजी महाराज रुणिचा सेवा संस्थान

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।