Skip to main content

पत्नी ही निकली अपने पति की हत्यारिन, यूं खुली परत-दर-परत

बीकानेर बुलेटिन




महाजन थाना क्षेत्र के मनोहरिया गांव में पांच महीने पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार ने बताया कि गोगी पत्नी गुलाम हुसैन को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वारदात से पर्दा उठाने में पुलिस को करीब सवा चार महीने का समय लगा।


यह है मामला
मनोहरिया गांव में 21 जुलाई की रात को गुलाम हुसैन व उसकी पत्नी गोगी पर धारदार हथियार से हमला होने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को महाजन अस्पताल लेकर आई, जहां से उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बीच रास्ते में गुलाम हुसैन की मौत हो गई, जबकि गोगी के सिर में लगी चोट का उपचार कर घर भेज दिया। महाजन थाने में गोगी की रिपोर्ट पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस का दावा: हकीकत यह है
पुलिस सूत्रों की मानें, तो मामला नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के चलते हुए विवाद का था। गुलाम ने एक युवक व महिला के साथ मारपीट की थी। इस मसले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। गुलाम को पुलिस ने भादंसं की धारा 151 में गिरफ्तार किया। जमानत से आने के बाद गुलाम ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान गोगी बीच-बचाव करने आई। एकबारगी तो मामला शांत हो गया, लेकिन रात को फिर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दरम्यान गुलाम ने कुल्हाड़ी से वार किया, तो वह गोगी के सिर में लग गया। इसी धक्का-मुक्की में गुलाम के सिर में अंदरूनी चोट लग गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।


यूं खुली परत-दर-परत
महाजन सीआइ अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने हत्या के मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पहले महिला ने ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। उन सबसे पूछताछ की। मौके से जुटाए साक्ष्य सबूतों के आधार पर पुलिस को घटनाक्रम पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक गुलाम हुसैन की पत्नी गोगी पर निगाह रखनी शुरू की। तब पुलिस को पता चला कि घटना के दिन घर में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान गुलाम सिर के बल नीचे गिर गया और उसे चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गोगी घटना के बाद काफी डर गई थी। उसने पुलिस से बचने के लिए झूठा घटनाक्रम रच डाला। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...