Skip to main content

फाईनेंस कर्मचारी से लुट, मोटरसाईकिल चोरी व महिला से पर्स छीनकर भागने के तीनो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर JNVC पुलिस थाना की बड़ी कार्यवाही की है। JNVC पुलिस ने एक ही दिन में चोटी और लूट के 3 आरोपियों को दबोचा है। आटोपी पर्स व मोबाईल लूट नकबजनी और मोटरसाईकिल चोरी को अंजाम देते थे। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्यवाही में ASI ओमप्रकाश सीगड़, हेड कांस्टेबल रोहिताश भाटी, DST के दीपक यादव की भूमिका रही । आरोपी शुभम अरोड़ा पुत्र राकेश अरोड़ा निवासी मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, बृजलाल पुत्र सोहनलाल कुम्हार उम्र 26 साल निवासी 19पीटीडी रायसिंहनगर पीएस समेजा कोठी जिला गंगानगर, दीपेन्द्रसिंह उर्फ दीपू उर्फ दीपेन्द्र पुत्र आसवीरसिंह राजपूत निवासी सीएडी कॉलोनी पीएस जेएनवीसी बीकानेर से गिरफ्तार किए गए है।

घटित वारदाते जिनमें आरोपियों को ट्रेस किया गया 

वारदात नम्बर 01 :- दिनांक 21.11.2022 को श्रीमति पूजा कंवर नर्सिंग अधिकारी राजनगर बीकानेर इन्दा कॉलोनी डिस्पेन्सरी मे कार्यरत है डिस्पेन्सरी से अपने घर जा रही थी घर के आगे पहुंची तब पीछा कर रहे मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात मुल्जिम बैग व मोबाईल व अन्य दस्तावेज छीनकर भाग गये। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर मुल्जिम शुभम अरोड़ा पुत्र राकेश को गिरफतार किया गया ।

वारदात नम्बर 02 :- दिनांक 26.09.2022 को श्री मनीष वर्मा के जयपुर रोड स्थित दुकान के अन्दर खड़ी की हुई मोटरसाईकिल चोरी हो गई जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर मुल्जिम बृजलाल पुत्र सोहनलाल को गिरफ्तार किया और चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गई ।

वारदात नम्बर 03 :- दिनांक 05.05.2022 को फाईनेंस कम्पनी कर्मचारी अमीर खान के साथ नापासर रोड पर लूट व मारपीट की गई जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई व अपराध में शामिल अंतिम आरोपी दीपेन्द्रसिंह काली पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...