Skip to main content

सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, मंदिर के पुजारी पर बलात्कार करने का आरोप

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। स्कूल से घर लौट रही सात वर्षीय बालिका से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार शाम छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है। पीडि़ता के परिजनों ने थाने में एक मंदिर के पुजारी पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना से पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

छतरगढ़ एसएचओ जयकुमार भादू ने बताया कि थाना क्षेत्र की सात वर्षीय बालिका बुधवार शाम सात बजे तक स्कूल से घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने तलाश शुरू की। पीडि़ता की मां एक मंदिर के पास पहुंची तो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने झरोखे से झांक कर देखा तो मंदिर का पुजारी अणतुराम जाट बच्ची के साथ बलात्कार कर रहा था। उसने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। पीडि़ता की मां ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए।


एसएचओ ने बताया कि बालिका का रात को ही मेडिकल करवा रहे हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मंदिर में पूजा व देखरेख का काम करता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

गर्भ गिराने का आरोप

महाजन। नाबालिग के साथ बलात्कार करने व उसे गर्भवती कर गर्भ गिराने का आरोप में मामला दर्ज करवाया है। सीआइ अनिल कुमार ने बताया कि नाबालिग की मां ने दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी का उसके घर आना जाना था। इस दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बना लिए, जिससे वह गर्भवती हो गई।

बाद में आरोपी ने नाबालिग का गर्भपात करवा दिया। इस आशय का मामला दर्ज होने के बाद पंच पंचायती से आरोपी युवक ने उसकी बेटी को पत्नी के रूप में रखने की बात की। पिछले दो माह से आरोपी उसकी बेटी को अपने साथ रख रहा है, लेकिन शादी का कहने पर ना नुकर करता है। उसको अपनी बेटी से मिलने नहीं देता है। साथ ही उसके घर भी उसकी बेटी को नहीं भेज रहा है। महिला ने पुलिस से उसकी बेटी को आरोपी के कब्जे से वापस दिलवाने की गुहार करते हुए जांच की मांग भी उठाई 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...