Skip to main content

619 संस्था प्रधानों को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी,देना होगा स्पष्टीकरण

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। राज्य के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा परिणाम निर्धारित मापदंड से कम रहने पर राज्य के 619 संस्था प्रधानों (प्राचार्य तथा प्रधानाध्यापकों ) को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें 21 संस्था प्रधानों को बारहवीं का परीक्षा परिणाम तथा शेष 598 संस्था प्रधानों को दसवीं बोर्ड में स्कूल का परीक्षा परिणाम निर्धारित मापदंड से न्यून रहने पर कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इन सभी संस्था प्रधानों को 15 दिन में वर्ष 21/22 में बोर्ड परीक्षा परिणाम कम रहने का कारण बताते हुए अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं होने पर उनके खिलाफ 17 सीसीए में विभागीय जांच शुरू की जाएगी।

यह देना होगा स्पष्टीकरण में

संस्था प्रधानों को अपने स्पष्टीकरण में विद्यालय में कब से कब तक रहने, विषय अध्यापक का पद रिक्त रहने पर संस्था प्रधान के नाते किए गए प्रयास, शिक्षण व्यवस्थार्थ की गई अतिरिक्त कक्षाओं का विवरण तथा रिक्त पदों को भरने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी और संस्था प्रधान के नाते पिछले 3 साल का बोर्ड परीक्षा परिणाम का विवरण भी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संस्था प्रधानों के स्पष्टीकरण के बाद ही ये तय किया जाएगा कि किन संस्था प्रधानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

ये है निर्धारित मापदंड

जिस स्कूल का 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 50 फीसदी अथवा इससे कम तथा 12 वीं बोर्ड का 60 फीसदी अथवा इससे कम रहता है, उनके खिलाफ सीसीए 17 में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। अजमेर, कोटा, पाली व बांसवाड़ा में दो--दो, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौड़गढ़, दौसा, जालौर, जोधपुर में एक-एक तथा उदयपुर के चार स्कूलों में कक्षा 12 का परिणाम कमजोर रहा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।