Skip to main content

शहरी क्षेत्र की 500 डेयरियां होगी शिफ्ट, शिवबाड़ी समेत 5 गांवों की जमीन पर प्रदेश का तीसरा गोपालक नगर बसाया जाएगा

बीकानेर बुलेटिन



गाढ़वाला रोड पर शिवबाड़ी समेत 5 गांवों की जमीन पर प्रदेश का तीसरा गोपालक नगर बसाया जाएगा। इसके लिए 506 हैक्टेयर जमीन चिह्नित की गई जिसमें 425 हैक्टेयर खातेदारों की है। इन खातेदारों को जमीन के बदले जमीन दी जाएगी।


बीकानेर शहर करीब 500 डेयरियां हैं। आवारा पशुओं की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए दो साल पहले शहर से दूर गोपालक नगर बनाने की आवश्यकता जताई गई थी। उसके बाद करीब सात माह पूर्व एक अप्रैल, 22 को अधिसूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन जमीन तय नहीं होने के कारण योजना लटकी रही। अब प्रशासन ने नए सिरे से गोपालक नगर बनाने की तैयारी की है। प्रदेश में यह जयपुर, कोटा के बाद तीसरा गोपालक नगर होगा। इसके लिए शिवबाड़ी रकबे में गाढ़वाला रोड की बायीं तरफ 506 हैक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली है।

इसमें से 425 हैक्टेयर जमीन खातेदारों की हैं। खातेदारों को सरकार के नियमों के मुताबिक जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। गोपालक नगर को डेवलप करने के लिए गोपालकों और गौशालाओं को बसाने के अलावा ड्राइपोर्ट, फूड पार्क, वेयरहाउस की प्लानिंग भी की जा रही है। यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि गोपालक नगर के लिए सरकार की ओर से इंटेंशन जारी हो चुकी है। अब यूआईटी आपत्तियां लेकर सुनवाई करेगी। उसके बाद अधिसूचना जारी कर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

गोपालक नगर से शहर का विकास होगा : डीसी
बीकानेर में गोपालक नगर के लिए शिवबाड़ी रकबे की जमीन चिह्नित कर ली गई है। योजना पर काम किया जा रहा है। इससे शहरी इलाके में आवारा पशु, गोपालक और डेयरियां तो शिफ्ट होंगी ही, डेवलपमेंट भी होगा। यूआईटी को गोपालन योजना को पूरा प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। - नीरज के पवन

गोपालकों को प्लांट भी मिलेंगे, चारा-चाटा के लिए होगी जगह

  • गोपालकों को बसाने के लिए प्लॉट मिलेंगे
  • डेयरियां शहर से बाहर शिफ्ट होंगी
  • कैटल फूड, मिल्क प्रोसेसिंग का काम होगा
  • गोपालकों को चारा, चाटा के लिए जगह दी जाएगी
  • व्यावसायिक दुकानें और गोदाम बनेंगे
  • दूध लाने- ले जाने का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा
  • वेटरनरी अस्पताल बनेगा
  • मंडी और मिल्क इंडस्ट्री भी बनाई जा सकती है।

इन गांवों से लगेंगी सीमाएं
पूर्व :
 गांव हिम्मतासर व शेष भूमि ग्राम शिवबाड़ी में।
पश्चिम : गांव जोड़बीड़ व शेष भूमि गांव शिवबाड़ी में।
उत्तर : गांव नेणों का बास।
दक्षिण : सड़क बीकानेर-नापासर 100 फीट मास्टर प्लान के अनुसार व गांव सीमा गाढ़वाला।

यूआईटी और निजी खातेदारों से मिलेगी जमीन

  • यूआईटी और निजी खातेदारों के बीच समझौते के आधार पर भूमि अवाप्त कर गोपालक नगर विकसित किया जाएगा
  • राजस्व इकाई में खातेदारों के रकबे दर्ज भी नहीं हैं जिसे मिलान कर सही किया जाएगा
  • खातेदारों की अवाप्त होने वाली जमीन की नई जमाबंदी राजस्व तहसील बीकानेर से यूआईटी ने ली है
  • अवाप्त लिस्ट के अनुसार खातेदारों के नाम-रकबे का मिलान किया जाना है

दो साल पहले यूआईटी ट्रस्ट ने किए थे प्रयास: शहर में अवैध डेयरियों और आवारा पशुओं की गंभीर समस्या को देखते हुए दो साल पहले यूआईटी ने गोपालक नगर बनाने के प्रयास शुरू किए थे। तत्कालीन कलेक्टर और ट्रस्ट अध्यक्ष नमित मेहता की मौजूदगी में गोपालक नगर बनाने का फैसला हुआ और कानासर, बीछवाल, उदयरामसर में जमीन भी देखी गई थी। लेकिन, ना तो जमीन तय हुई और ना ही योजना को क्रियान्वित करने के गंभीरता से प्रयास किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।