Skip to main content

धड़कनें तेज.. बस कुछ घंटे बाकी.. भारत- पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में आज 'महायुद्ध'

बीकानेर बुलेटिन



टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे बड़ी भिड़ंत का स्टेज तैयार हो चुका है। आज भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में दोपहर 1.30 बजे खेलने उतरेंगी तो करीब 1 लाख दर्शक स्टेडियम में और लगभग 30 करोड़ लोग TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ उठाएंगे। मौसम के फ्रंट पर भी राहत की खबर है। कल तक मैच के दौरान बारिश के आसार 90% थे। अब इसकी आशंका घटकर 15% रह गई है।

कहां और कितने बजे देख सकते हैं मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का हाइवोल्टेज मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं


ऑस्ट्रेलिया के MCG स्टेडियम में 37 साल बाद भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी बार 1985 में बेंसन एंड हेजेस विश्व चैंपियनशिप में दोनों टीमें खेली थीं। वह सुनील गावस्कर का भारत के कप्तान के तौर पर आखिरी मैच था। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर कभी मुकाबला नहीं देखने को मिला।

MCG पर पिछले 5 मुकाबलों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत है। इन पांच मुकाबलों में सबसे बड़ा स्कोर 175 रन रहा है जो ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

पहली पारी में औसत स्कोर 145 रन है। दूसरी पारी का औसत स्कोर 140 रन है। भारत ने इस मैदान पर एक पारी में सबसे अधिक 184 रन का रिकॉर्ड बना रखा है। पाक का इस मैदान औसत स्कोर 125 रन है। यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है। इस पिच पर 59 विकेट पेसर्स ले चुके हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।

टी-20 फॉर्मेट में ओवरऑल दोनों टीमों की बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। 7 मैच में भारत को जीत मिली है। 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है। इसमें भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की थी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।