Skip to main content

दिन में गंगाशहर तो देररात को सदर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। शहर में इस बार जुआरियों की शामत आई हुई है। पुलिस जुआ खेलने एवं खेलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से जुआरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को दिन में गंगाशहर तो देररात को सदर थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम व संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर जुआरियों को पकड़ा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने बताया कि शनिवार देररात को मुखबीर से सूचना मिली कि पुलिस लाइन िस्थत एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। तब स्पेशल टीम प्रभारी एएसआइ सुभाष यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस लाइन चौराहे के पास िस्थत एक मकान में दबिश दी। यहां पवन कुमार कच्छावा पुत्र चोरुलाल कच्छावा, अनुराग उर्फ गुड्डू पालीवाल पुत्र दिनेश कुमार ब्राह्मण, तेजकरण पुत्र जगदेव सोलंकी, लक्ष्मणसिंह पुत्र गोरधनसिंह राजपूत, पुखराज पुत्र भंवरलाल माली, सुशील पुत्र रामलाल माली, ललित पुत्र दुलीचंद गहलोत, मनीष पुत्र मनोहरलाल तंवर, जगदीश पुत्र दुलाराम माली, विजय सिंहं पुत्र मोहनसिंह राजपूत, लीलाधर पुत्र प्रेमरतन गहलोत, श्यामलाल पुत्र धन्नाराम सोलंकी ताशपति पर दांव लगा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर जुआरी हड़बड़ा गए। पुलिस ने मकान को घेर रखा था, जिससे वह भागने में कामयाम नहीं हुए। पुलिस जुआरियों को पकड़ कर थाने ले आई। जुआरियों से 20 हजार 470 रुपए बरामद किए। दूसरी कार्रवाई नयाशहर थाना क्षेत्र में की। यहां रामकिशन व गणेशाराम जाट को गिरफ्तार कर एक हजार रुपए की राशि बरामद की।

गंगाशहर पुलिस की ओर से कार्यवाही की गई। जिसमें सात जनों को पकड़कर उनसे 26220 रूपये बरामद किये है। जानकारी मिली है कि थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल के नेतृत्व में एएसआई महावीर प्रताप व लाभूराम मय टीम ने गंगा रेजीडेंसी में दबिश दी है। यहां कन्हैयालाल सोनी के मकान में जुए पर दावं लगा रहे कन्हैयालाल सोनी, गिरधारी लाल सोनी, करणीदान सोनी, रतन लाल सोनी, सुखदेव कुम्हार, सुरेश जैन व मूलचंद हीरावत के रूप में हुई है। आरोपियों से 26220 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने अब तक अलग अलग जगहों पर कार्यवाही कर 70 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।