Skip to main content

दूसरा दिन भी कार्यकर्ताओं के बीच वसुंधरा राजे, गोपाल जोशी के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंची

बीकानेर बुलेटिन




पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं और जिले के बड़े नेताओं से संपर्क साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राजे न सिर्फ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के निवास पर गई, बल्कि उनके साथ गोचर भूमि देखने के लिए भी पहुंची। इसके बाद वो साले की होली पहुंची, जहां पूर्व विधायक गोपाल जोशी के निधन पर शोक जताया। राजे यहां से अब चूरू के लिए रवाना हो गई है।

आमतौर पर लालगढ़ होटल में ठहरने वाली पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बार सर्किट हाउस में ही डेरा डाला। यहां सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। जहां पार्क में अलग अलग गुट में भाजपा नेताओं ने राजे के समक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन किया। बाद में राजे नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के ऑफिस गई। यहां काफी देर रुकने के बाद वो पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के जस्सूसर गेट स्थित निवास पर पहुंची। यहां भाटी के साथ काफी देर बातचीत की। भाटी के आग्रह पर वो गोचर देखने के लिए सरेह नथानिया पहुंची। यहां गोचर के चारों तरफ बन रही दीवार और सेवण घास का जायजा लिया।

राजे इसके बाद शहरी परकोटे में स्थित साले की होली पहुंची। यहां पूर्व विधायक गोपाल जोशी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान राजे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोपाल जोशी बहुत कम अंतर से हारे थे, जिसे वो हार नहीं मानती। राजे ने कहा कि जोशी ने स्वयं चुनाव लड़ने से मना किया था लेकिन मेरे को विश्वास था कि वो चुनाव लड़कर फिर जीत जाएंगे। उन्होंने जोशी परिवार के साथ रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान गोपाल जोशी के पुत्र गोकुल जोशी, पौत्र विजय मोहन जोशी और ऋषिमोहन जोशी से राजे ने मुलाकात करते हुए हर स्तर पर साथ रहने की बात कही।

राजे के सामने बड़ी संख्या में नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के इच्छुक नेताओं ने भी दमखम दिखाया। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ से भी बड़ी संख्या में नेता बीकानेर पहुंचे और राजे के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया। श्रीगंगानगर के सांसद निहालचंद लगातार दूसरे दिन राजे के साथ बीकानेर में रहे। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी भी सर्किट हाउस में राजे के साथ रही। वहीं शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह भी सर्किट हाउस में साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।