Skip to main content

एनपीए खाते के निपटारे को लेकर राजस्थान वित्त निगम ने शुरू की एक मुश्त ऋण निपटारा योजना

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 16 सितम्बर। राजस्थान वित्त निगम की ओर से एनपीए खाते के निपटारे के लिए एक मुश्त ऋण निपटारा योजना 2022-23 शुरू की गई है। 

राजस्थान वित्त निगम के प्रबंधक(शाखा) के. आर. मीना ने बताया कि राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर निष्पादित खाताधारकों का न्यूनतम 30 प्रतिशत एवं अधिकतम 85 प्रतिशत मूल धनराशि प्राप्त कर खातों के एकमुश्त निपटारा करने के लिए आकर्षक एवं लाभकारी योजना 1 जुलाई 2022 से चालू की गई है। इस योजना के तहत शत प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में 2360 रुपये पंजीयन शुल्क जीएसटी सहित एवं 5 प्रतिशत मूलधन बतौर अपफ्रंट राशि जमा करवाकर खातों का पंजीयन करवाया जा सकता है तथा इस योजना में एकमुश्त राशि 45 दिवस में जमा कराने की समय अवधि निर्धारित की गई है। जो उद्यमी एक मुश्त निपटारा राशि जमा कराने में कठिनाई महसूस रहें है वे 12 मासिक किश्तों में भुगतान करने की सुविधा में 10 प्रतिशत ब्याज सहित प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग, एक्स सर्विसमैन एवं बीपीएल कार्ड धारकों को पंजीयन शुल्क में शत प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। 

गौरतलब है कि शाखा कार्यालय श्रीगंगानगर का विलय शाखा कार्यालय बीकानेर में 1 अक्टूबर 2021 को निगम प्रशासन के निर्देशों की पालना में किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में उक्त योजना के लाभ प्राप्ति हेतु बीकानेर, हनुमानगढ़ एवं श्री गंगानगर जिलों के उद्यमियों को जिला उद्योग केंद्र परिसर चोपड़ा कटला रानी बाजार स्थित कार्यालय में संपर्क करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

मौसम सुहाना:बीकानेर सहित कई जिलों आंधी के बाद बारिश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर मानसून को आने में अभी तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है, पर प्री मानसून से प्रदेश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह हिल स्टेशन माउंट आबू की नक्की झील व आसपास के एरिया में बादलों की आवाजाही रही। जैसलमेर में मचाई थी तबाही इससे पहले राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और आंधी चलने का दौर जारी है। गुरुवार रात पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में आए अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब 70KM की गति से आए इस अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए और कच्चे मकानों के टीन शेड-छप्पर उड़ गए। पूरे जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बिजली के पोल गिरने व उन पर लगे तार टूटने की शिकायते आई हैं। बताया जा रहा है कि पिछले माह अरब सागर से आए ताऊ-ते तूफान में जितनी गति से आंधी चली थी, उससे भी ज्यादा तेज आंधी चली। पूरा शहर देर रात धूल के गुबार से ढंक गया। इस तूफान का असर बाड़मेर में भी देखने को मिला। बाड़मेर में भी गुरुवार को तेज गति से हवाएं चलीं। बीकानेर में उमस से राहत बीकानेर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की गति से हवा चल रही है। बीकानेर में गुरुवार रात न्...

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं। हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया।...