Skip to main content

कल जिले की समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थी एक ही समय में गाएंगे देशभक्ति गीत

बीकानेर बुलेटिन





देश भक्ति गीत गायन कार्यक्रम 12 को


डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जुटेंगे दस हजार बच्चे, ब्लॉक स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम



बीकानेर, 10 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को जिले के समस्त स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों द्वारा एक ही समय पर सामूहिक रूप से छह देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर भी कार्यक्रम होंगे, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दस हजार बच्चों की भागीदारी रहेगी।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की तथा कहा कि जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे जिले की समस्त स्कूलों में देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब और राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने, उनके प्रवेश, गीतों के गायन सहित विभिन्न कार्मिकों की नियुक्ति के संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से बच्चों की रवानगी और पहुंच सहित वापसी का समय एवं स्थान निर्धारित किया गया है।

इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेन्द्र सिंह भाटी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।