Skip to main content

गंगाशहर के स्कूल संचालक से मारपीट का मामला: ASI भवानीदान सस्पेंड, दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

बीकानेर बुलेटिन



प्राइवेट स्कूल में घुसकर संचालक के साथ मारपीट और जबर्दस्ती थाने ले जाने के मामले में गंगाशहर पुलिस के ASI भवानीदान को सस्पेंड किया जा रहा है, साथ ही दो सिपाहियों को गंगाशहर थाने से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस वाहन के ड्राइवर को छोड़ सभी पर कार्रवाई हो रही है। प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ वार्ता में पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी अमित बुडानिया करेंगे।


मंगलवार सुबह गंगाशहर थाने के एएसआई भवानीदान ने एक प्राइवेट स्कूल में पहुंचकर गार्जन को टीसी नहीं देने पर नाराजगी जताई और फिर स्कूल संचालक के साथ मारपीट की। जबरन उसे गंगाशहर थाने ले गया और बीच बचाव करने आए भाई व पिता के साथ भी धक्का मुक्की की फिर भाई को थप्पड़ भी मारा। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और बाद में इसे वायरल कर दिया गया। प्राइवेट स्कूल संचालकों में इस घटना के बाद से आक्रोश था। मंगलवार रात बड़ी संख्या में स्कूल संचालक गंगाशहर थाने पहुंच गए। जहां विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार दोपहर एसपी को ज्ञापन देने के लिए बड़ी संख्या में स्कूल संचालक कलक्टरी परिसर में एकत्र हुए। यहीं से जुलूस के रूप में एसपी को ज्ञापन दिया गया।

प्राइवेट स्कूल संगठन पैपा के गिरीराज खैरीवाल ने बताया कि एसपी ने तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं सेवा संगठन के कोडाराम भादू भी इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। भादू ने सभी थानों को टीसी के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के पास भेजने का आग्रह किया। स्कूल शिक्षा परिवार के मनोज राजपुरोहित व सुरेंद्र डागा ने भी इस मुद्दे पर एसपी के समक्ष विरोध दर्ज कराया। एसपी यादव ने बताया कि संबंधित अभिभावक ने गलत सूचना दी थी, इसलिए उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में इस तरह की शिकायत नहीं करें, इसलिए पाबंद भी किया जाएगा।

निदेशक को भी ज्ञापन

बाद में स्कूल संचालक एकत्र होकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल से मिलने पहुंचे। अग्रवाल के बाहर होने के कारण स्टाफ ऑफिसर अरुण शर्मा को ज्ञापन दिया गया। यहां स्कूल की टीसी में फीस के बारे में कॉलम देने की मांग की गई। साथ ही निदेशालय व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राइवेट स्कूल में अनाधिकृत तौर पर फोन करके धमकाने का आरोप लगाया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।