Skip to main content

डीजे वाले भैय्या सावधान ! मेले के दौरान डीजे के साथ पैदल यात्रा नहीं की जा सकेगी, भंडारों के लिए लेनी होगी अनुमति

बीकानेर बुलेटिन




राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित
लम्पी स्किन के मद्देनजर प्रभावी प्रबंधन,
मेलों से जुड़ी तैयारियों सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
बीकानेर, 17 अगस्त। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार पर प्रभावी अंकुश के मद्देनजर सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी से पूर्ण समन्वय रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी दवाइयों की कमी नहीं रहे। जागरुकता के लिए सघन गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने कहा कि मृत गोवंश का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। नियंत्रण कक्ष एक्टिव मोड पर रहें तथा रोगग्रस्त गोवंश के आइसोलेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में भरने वाले मेलों के मद्देनजर सभी तैयारियों कर ली जाएं। मेलों के दौरान लगने वालों भंडारों की पूर्व अनुमति संबंधित उपखण्ड अधिकारी से लेनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि भंडारे मुख्य सड़क से थोड़े दूर लगें। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान डीजे के साथ पैदल यात्रा नहीं की जा सकेगी। ऐसा करने पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मेला स्थलों का निरीक्षण कर लें तथा संबंधित विभागों के माध्यम से सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं। इस दौरान मेलों से पूर्व सड़क दुरूस्तीकरण, मेडिकल टीम तैनातगी, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संधारण, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
जिला कलक्टर ने जलदाय, विद्युत, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उपखण्ड स्तरीय बिंदुओं पर चर्चा की तथा कहा कि प्रत्येक अधिकारी आपस में तालमेल रखते हुए कार्य करें, जिससे आमजन के हित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा कहा कि इनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान गैर खातेदारी से खातेदारी, अतिक्रमण, सीमाज्ञान, रास्तों से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश सहित राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।