Skip to main content

'काली' पोस्टर हंगामे के बीच लीना का विवादित ट्वीट, अब शिव और पार्वती की ऐसी फोटो की शेयर

बीकानेर बुलेटिन



डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्यों में लोग लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और विवादित तस्वीर शेयर कर दी। लीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव और मां पार्वती का रोल निभाने वाले कलाकारों की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान शिव और मां पार्वती का किरदार निभाने वाले दोनों अभिनेता धूम्रपान करते दिखाई दे रहे हैं। लीना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कहीं और'।



हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता?
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर राजनेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लीना की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह तो जानबूझकर उकसावे का मामला है। हिंदुओं को गाली देना = धर्मनिरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद?' इतना ही नहीं शहजाद ने आगे लिखा, 'लीना की हिम्मत इसलिए इतनी बढ़ती जा रही है क्योंकि उसको पता है कि लेफ्ट पार्टियां जैसे कांग्रेस, टीएमसी उनके सपोर्ट में खड़ी है। अभी तक टीएमसी ने महुआ मोइत्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की है।'

पीएम मोदी पर लीना ने कह दी थी ये बात
विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी पर लीना का पुराना ट्वीट वायरल होने लगा है। फिल्म निर्माता ने 2013 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा था, "मैं अपने पासपोर्ट, राशनकार्ड, पैनकार्ड और अपनी नागरिकता को सरेंडर कर दूंगी अगर मोदी मेरे जीवनकाल में इस देश के पीएम बने। मैं कसम खाती हूं!"

ट्विटर ने डिलीट की मीना की पोस्ट
बढ़ते विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी काली फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई की ट्वीट पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया था। जबकि मां के दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है। हिंदू संगठन लगातार इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विरोध कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हिंदू संगठनों ने फिल्म निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।





Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...